फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   अमर उजाला चौपाल : बिजली, पानी, सड़क के छाए रहे मुद्दे

अमर उजाला चौपाल : बिजली, पानी, सड़क के छाए रहे मुद्दे

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalaun
Jalaun Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जालौन। अमर उजाला द्वारा खंड विकास अधिकारी कार्यालय जालौन के सभाकक्ष में आयोजित चौपाल में सड़क, बिजली, पानी, नलकूप के मुद्दे छाए रहे। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता, शासन-प्रशासन और जनता के बीच सेतु का काम करती है। अमर उजाला की इस पहल का लोगों ने स्वागत किया। अधिकारियों ने जनसमस्याओं का निस्तारण करवाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पहाड़पुरा समर सिंह चौहान ने चौपाल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी चौपालें गांवों में भी लगनी चाहिए। भाजपा नेता वाचस्पति मिश्र ने कहा कि ग्रामीण अभिभावक बच्चों की छात्रवृत्ति के खाते खुलवाने के लिए परेशान हैं। बैंक अधिकारी खाता न खोल उन्हें परेशान कर रहे हैं। समाजसेवी राधेश्याम योगी ने पटते कुओं, तालाबों पर चिंता व्यक्त करते हुए इनके संरक्षण की मांग की। सतीश कुमार सिंह सेंगर ने फुटकर सब्जी मंडी से अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग की। भाजपा नेता अनिल मित्तल ने परिवहन निगम की बसों के न रुकने की शिकायत की। पुलिस क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र राय ने परिवहन निगम के आरएम से वार्ता कर समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान सारंगपुर रामराय सिंह गुर्जर ने मस्तराम से गांव तक जर्जर सड़क बनवाए जाने की मांग की। उन्होंने ग्राम धंतौली से हरदोई गुर्जर तक ध्वस्त सड़क की मरम्मत करवाए जाने की भी बात कहीं है। सपा नेता संतोष शर्मा व लालजी गुप्ता ने भारी वाहनों के बस्ती में प्रवेश पर प्रभावी रोक लगाए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

चौपाल की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख दिलीप सिंह गुर्जर और संचालन साहित्यकार कवि महेंद्र पाटकार ने किया।
इनसेट

कांजी हाउस के मरम्मत की उठी मांग
पूर्व ब्लाक प्रमुख राज किशोर त्रिपाठी ने कहा कि जालौन कृषि प्रधान जिला है। यहां के किसान आवारा जानवरों और वन रोजों से परेशान रहते हैं। ये जानवर फसलों को तहस-नहस कर देते हैं। गांवों में कांजी हाउस तो बने हुए हैं लेकिन ठीक नहीं है। यदि किसी नलकूप का ट्रांसफार्मर सिंचाई के दौरान खराब हो जाए तो महीनों बदला नहीं जाता। अधिकारियों को सिंचाई के मौके पर जले ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलना चाहिए और चकरोड को खेतों में मिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर चकरोड का रकबा पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

सत्ता से बाहर होने पर समस्याएं याद आती
बुजुर्ग पत्रकार निरंजन लाल महेश्वरी ने कहा कि जब कोई दल सत्ता से बाहर होता है तब उसे लोगों की समस्याएं याद आती हैं, लेकिन सत्ता में आते ही सब भूल जाता है। इसी उद्देश्य से मानसिकता और आचरण में बदलाव के लिए जागरूकता के लिए चौपाल का आयोजन किया गया है। खंड विकास अधिकारी पीएस चंदौल ने कहा कि गांव-गांव में सरकारी धन से खड़ंजा व सीसी रोड बनता है, लेकिन इन रास्तों में लोग जानवर बांधते हैं। जिससे रोड खराब हो जाती है। इस मानसिकता को बदलना होगा।

पालिकाध्यक्ष गुलाब सिंह जाटव ने कहा कि नगर बनाना उनकी जिम्मेदारी है। बीडीओ पीएस चंदौल, कोतवाल नसीम खान, दीपक श्रीवास्तव, रहमान मंसूरी, संतोष शर्मा, रामराय सिंह, कमल सिंह, सुदामा शरण, प्रमोद कुमार, नरेंद्र आदि मौजूद रहे। अंत में अमर उजाला प्रतिनिधि आलोक खन्ना ने आगंतुकों और अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed