{"_id":"39-106884","slug":"Jalaun-106884-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न होने से किसान बरबाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न होने से किसान बरबाद
Jalaun
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच (जालौन)। नहर विभाग की लापरवाही के चलते कुठौंद शाखा से निकली फुलैला माइनर के ओवरफ्लो होने से देवगांव के किसानों की सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न हो गई हैं। इलाकाई किसानों ने मंगलवार को एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर नहरों का पानी बंद कराने की मांग की है।
खेतों में घुटनों तक पानी भरा होने से फसलें लगभग सड़ गई हैं। किसान लक्ष्मीनारायण, भगवत शरण, वुंडे, मनीराम, राजेंद्र प्रसाद, गोविंद दास, नवल किशोर, जुगल किशोर, वनमाली, कुंवर सिंह, तुलसीराम, कामता प्रसाद, चुन्नी, गुबिंदी आदि ने तहसील में एसडीएम वैभव मिश्रा को प्रार्थना पत्र देकर पत्र देकर नहरों का पानी बंद कराने की मांग की। किसानों का कहना है कि खेतों में फसलों की बुवाई कर चुके हैं लेकिन मौजे में कुठौंद नहर से कैलिया रोड के दक्षिण में फुलैला माइनर से अनावश्यक पानी निकाला जा रहा है जो खेतों में घुटनों तक भर गया है और उनकी फसलें नष्ट हो गई हैं।