फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   अवमुक्त धनराशि को विकास कार्यों पर खर्च करें-डीएम

अवमुक्त धनराशि को विकास कार्यों पर खर्च करें-डीएम

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalaun
Jalaun Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरई(जालौन)। सभी अधिकारी शासन की ओर से मिले लक्ष्यों को मानक के अनुसार पूरा करें और अवमुक्त धनराशि को विकास एवं निर्माण कार्यों पर खर्च करें। यह बात डीएम मनीषा त्रिघाटिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बुंदेलखंड विकास पैकेज के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों से कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन विभागों में अवमुक्त राशि के बाद भी लक्ष्यों को प्राप्त नहीं किया है। वह विभाग शीघ्र कार्यों को पूरा कराएं। विशेषकर सिंचाई विभाग खंड प्रथम के अधिशाषी अभियंता को सख्त निर्देष देते हुए कहा कि जो धनराशि बुंदेलखंड विकास पैकेज के अंतर्गत अवमुक्त की गई है। उसको लक्ष्य को पूरा करने में व्यय करें और साथ ही उसका पूरा विवरण भी प्रस्तुत करें। उन्होंने भी अधिकारियों से कहा कि उनके द्वारा कराए गए कार्यों की भौतिक स्थिति को नियमित रूप से लोड कराने को सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी निर्माण का ब्यौरा हर हालत में माह नवंबर 2012 में पूरा कर लें ताकि शासन द्वारा महत्वाकांक्षी एवं लाभप्रद योजनाओं का पूरा लाभ आम जनता विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मिल सके। इस अवसर पर सीडीओ एएन सिंह, परियोजना निदेशक, अधिशाषी अभियंता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed