{"_id":"39-106417","slug":"Jalaun-106417-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने घर में घुसकर की महिलाओं से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने घर में घुसकर की महिलाओं से अभद्रता
Jalaun
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। दीपावली के अवसर पर मामूली कहासुनी होने पर पड़ोसी ने पुलिस चौकी में शिकायत कर दी। इस पर पुलिस ने शुक्रवार की रात घर में घुस कर महिलाओं से अभद्रता की और युवक को उठा ले गए। देर रात 12 बजे ढाबे में ले जाकर छोड़ दिया। इस मामले में सीओ ओमप्रकाश ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
शहर के मंडी चौकी क्षेत्र के धरगुवां निवासी रामनाथ की गांव के ही प्रभु से मामूली कहासुनी हो गई थी। जिसकी शिकायत प्रभु ने मंडी चौकी पुलिस से कर दी। शुक्रवार की रात तकरीबन आठ बजे मंडी चौकी प्रभारी सलीम अली अपने हमराहियों के साथ रामनाथ के घर में घुस गए। रामनाथ का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने उनके घर की महिलाओं से अभद्रता की। उसे पकड़कर चौकी लाए। चौकी प्रभारी देर रात तकरीबन 12 बजे राठ रोड स्थित एक ढाबा पर पहुंचे और वहां पर एक सत्ताधारी नेता की मध्यस्थता पर रामनाथ को छोड़ दिया।
इस बाबत सीओ ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। वह जांच कर कार्रवाई करेंगे।