{"_id":"39-106415","slug":"Jalaun-106415-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी कमरे में सोती रही शराबी ने लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी कमरे में सोती रही शराबी ने लगा ली फांसी
Jalaun
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। पत्नी कमरे में सोती रही और शराब के लती ने आर्थिक तंगी के चलते कमरे में लगे हुक में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नदीगांव थाना क्षेत्र के सदूपुरा निवासी राजाराम का पुत्र मुकेश कुमार (35) को शराब की लत थी। इससे उसकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गई, इसके चलते उसका पत्नी रामजानकी से आएदिन विवाद होता था। शुक्रवार की देर रात तकरीबन 11 बजे पत्नी कमरे में सो रही थी तभी मुकेश कमरे में लगे हुक से फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह पत्नी जागी तो पति को फांसी पर झूलते देख चीख पड़ी। शोर सुनकर परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन