{"_id":"39-105964","slug":"Jalaun-105964-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशबाजी से आसमान सतरंगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशबाजी से आसमान सतरंगी
Jalaun
Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। जिले में दीपावली का पर्व पारंपरिक उल्लास और उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर गृहस्थों ने घरों में गणेश-लक्ष्मी का पूजन कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। बच्चों ने पूजन होते ही जमकर आतिशबाजी छुड़ाई जिससे आसमान सतरंगी हो गया।
मंगलवार को दीपोत्सव की शुरुआत शहर के प्रमुख मंदिरों में जाकर दर्शन करने से हुई। त्योहार के लिए दिन भर तैयारियां चलती रहीं। लोगों ने मिठाई-खील-खिलौने की जमकर खरीदारी की। शाम पांच बजे से व्यापारियों ने अपनी दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में गणेश-लक्ष्मी के साथ बही-खातों का पूजन किया। प्रतिष्ठानों के मालिकों ने पूजन कर अपने कर्मचारिर्यो को उपहार भी बांटे। गृहस्थों ने अपने घरों मेें गणेश लक्ष्मी का पूजन विधि विधान से किया। पूजन के बाद प्रसाद ग्रहण करने के साथ एक दूसरों का मुंह मीठा कराया गया। त्योहार पर पूजन के लिए लोगों ने दिन में मिठाई खरीदी। मिठाई की दुकानों में दोपहर के बाद खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ पटाखों और आतिशबाजी की खरीदारी की। बच्चों ने देर रात तक आतिशबाजी का लुत्फ उठाया।
देर रात तक शहर पटाखों के शोर से गूंजता रहा। जिले के विभिन्न स्थानों से भी दीपावली का त्योहार उल्लास के साथ मनाए जाने की खबर है। इस दौरान पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान मुस्तैद रहे। कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।