{"_id":"5c7435b9bdec220c2959ec39","slug":"91551119801-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ कागज उद्योग के बहुरेंगे दिन, मिल सकती है बिजली दरों में छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ कागज उद्योग के बहुरेंगे दिन, मिल सकती है बिजली दरों में छूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी (जालौन)। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना के अंतर्गत चयनित नगर के हाथ कागज उद्योग को जल्द ही बिजली दरों में रियायत मिलने की संभावना जताई जा रही है। उद्यमियों ने उम्मीद जताई है मंगरौल पीटीसी के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।
मालूम हो कि यूपी सरकार की ओर से एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत हाथ कागज उद्योग को शामिल किया गया है। कागज उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं शुरू की गई हैं, लेकिन बिजली की दरों में छूट न होने की वजह से इस उद्योग को पंख नहीं लग पा रहे हैं।
कई बार उद्यमी शासन स्तर पर बिजली बिलों में राहत देने की मांग कर चुके हैं। अभी हाल ही में कागज उद्यमियों का एक प्रतिनिधि मंडल विधायक नरेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी से मिला था। उद्यमियों ने मांग की थी कि उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बिजली की दरों में छूट दी जाए। उद्यमियों की मानें तो शासन स्तर पर उन्हें आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन
जल्द ही उनकी मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर कुछ न कुछ राहत दिलाई जाएगी। इसे लेकर उद्यमी काफी उत्साहित हैं। हाथ कागज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी मांगों को लेकर मंत्री ने आश्वासन दिया है। उम्मीद जताई है कि पीटीसी के उद्घाटन के दौरान जिले में हाथ कागज उद्योग के लिए बिजली दरों को भी घटाने की घोषणा की जाएगी।
बिजली दरों में छूट से बढ़ेगा कारोबार
हाथ कागज उद्यमी लाला चिरौंजी लाल का कहना है कि अगर बिजली दरों में छूट मिली तो हाथ कागज उद्योग का कारोबार रफ्तार पकड़ेगा। जिससे जल्द ही जिले की पहचान हाथ कागज उद्योग से होगी। व्यापार बढ़ने से नगर में कई लोगों को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
लागत में आएगी कमी
हनी गुप्ता का कहना है कि कागज उद्योग में अभी किसी तरह की कोई छूट नहीं है। यहां तक की जीएसटी में भी इस उद्योग को कोई राहत नहीं दी गई। इससे इस उद्योग के उत्पादन में लागत काफी आती है, चीजें महंगी होती हैं। दरों में छूट से लागत में कमी आएगी।