फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   854 characters got second installment for housing

Jalaun News: आवास के लिए 854 पात्रों को मिली दूसरी किस्त

Sat, 02 Sep 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 02 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
854 characters got second installment for housing
प्रति लाभार्थी खातों में भेजे गए डेढ़ डेढ़ लाख रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
कदौरा। शहरी आवास योजना में पहली किश्त मिलने के बाद काम पूरा करा चुके 854 लाभार्थियों को दूसरी किस्त का इंतजार था। शासन ने अब दूसरी किस्त सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी है। प्रति लाभार्थी डेढ़ लाख रुपये का भुगतान किया गया है।
नगरीय क्षेत्र में आवासहीन परिवारों को खुद का मकान बनाने के लिए सरकार की ओर से ढाई लाख रुपये की मदद दी जाती है। यह धनराशि सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है। इसमें किसी तरह की धनराशि लाभार्थी को नहीं देनी होती है। पहली किस्त में 50 हजार रुपये की मदद मिलने पर नींव व प्लिंथ तक का कार्य लाभार्थियों ने कराया था।
विज्ञापन

इसके बाद दूसरी किस्त का इंतजार लाभार्थी कर रहे थे। छत नहीं होने की वजह से लाभार्थियों को तिरपाल या फिर पॉलिथीन डालकर रहना पड़ रहा था। बारिश में इससे दिक्कत हो रही थी। छत पड़ सके इसके लिए अब डेढ़ लाख रुपये की दूसरी किस्त भी जारी कर दी गई है। अवर अभियंता डूडा सुशील कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 854 लाभार्थियों को दूसरी किस्त का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया है। बचे लाभार्थियों के खाते में जल्द दूसरी किस्त भेजी जाएगी,1100 लाभार्थी पात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed