फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   848 got jobs in employment fair

Jalaun News: रोजगार मेले में 848 को मिली नौकरी

Sun, 05 Nov 2023 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
848 got jobs in employment fair
उरई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा व सीडीओ भीमजी उपाध्याय ने किया। मेले में 1377 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें से 848 का विभिन्न कंपनियों ने चयन किया है।
विज्ञापन

मेले में हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड, वर्धमान टेक्सटाइल प्राइवेट लिमिटेड, लावा, हल्दीराम, वर्ल्डक्राउन हेल्थ मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड, अवनिका हेल्थकेयर, पीआईसीएल इंडिया लिमिटेड, एसपीएम आटो सिस्टम, मिंडा ग्रुप, मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड, एमक्सओप इंजीनियरिंग, आईसेक्ट लिमिटेड जैसी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की।
विज्ञापन

विधायक व सीडीओ ने रोजगार मेले में कंपनियों के लगे हुए स्टालों का निरीक्षण किया। प्रत्येक कंपनी के प्रतिनिधि से उनके यहां होने वाले कार्य एवं रिक्तियों के बारे में जानकारी ली। विधायक ने कहा कि पीएम मोदी का विजन है कि प्रत्येक व्यक्ति को तकनीकी ज्ञान होना चाहिए। उसके ज्ञान के अनुसार उसे जीवकोपार्जन के लिए व्यवसाय अथवा नौकरी प्राप्त हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि कौशल सफलता की सीढी है। जो किसी को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए सशक्त बनाता है। सरकार की इसी सोच के चलते वृहद रोजगार मेले में प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागियों को आठ हजार से बीस हजार रुपये तक के रोजगार के अवसर सुलभ कराए जा रहे हैं। नोडल प्रधानाचार्य डॉ. नूपुर कश्यप ने आभार जताया।

उपायुक्त मनरेगा अवधेश दीक्षित, उपायुक्त एनआरएलएम दिनेश कुमार यादव, आईटीआई कोंच के प्रधानाचार्य रमेश कुमार, हरगोविंद, कौशल विकास मिशन से जिला प्रबंधक कपिल नामदेव, आदित्य सिंह, तौफीक अहमद, नीलेशराव, नरेंद्र राजपूत, नरेंद्र सिंह भदौरिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed