फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   831 nominations filled in 66 committees for operators

Jalaun News: संचालकों के लिए 66 समितियों में भरे गए 831 नामांकन

Wed, 15 Mar 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 15 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
831 nominations filled in 66 committees for operators
उरई। उप्र साधन सहकारी समितियों के संचालक पदों के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र जमा किए गए। इसके लिए 18 मार्च को मतदान किया जाएगा। नामांकन जमा करने के लिए ब्लाक कार्यालय में सुबह से ही गहमागहमी शुरू हो गई थी। फार्म सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक ब्लाक कार्यालयों में दाखिल किए जाने थे। बड़ी संख्या में समितियों में एक-एक ही फार्म भरे गए हैं, इस वजह से बड़ी संख्या में संचालक निर्विरोध चुन लिए जाएंगे। जिले में नौ ब्लॉकों की 66 समितियों में 831 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन

माधौगढ़ संवाद के अनुसार ब्लाक की 10 साधन सहकारी समितियों में नामांकन पत्र जमा किए गए। जिसमें 53 गांव के सदस्य निर्विरोध बनना तय है। कैलोर अ में अनूसूचित जाति के साथ सीट आरक्षित होने, अमखेड़ा अमखेडा़ स में सामान्य महिला सीट होने से पर्चा नहीं भरा गया। महेवा ब्लाक में चार समितियों पर 06 समितियों में 85 नामांकन दाखिल किए गए हैं। बाबई में नौ संचालकों के सापेक्ष 22, दमरास में 13 नामंकन दाखिल किए गए हैं। महेवा में 14 और न्यामतपुर में नौ की जगह सात नामांकन भरे गए हैं। डकोर ब्लॉक में नौ समितियों के लिए 132 फार्म भरे गए हैं। ऐर गांव से सात, एट से 23, कुसमिलिया से 11, डकोर से 13, जैसारीकला से 21, कैथेरी से 21, मिनौरा उरई से 10, कुकरगांव से 14, मड़ोरा से 12 लोगों ने नामांकन किया है। कदौरा में नौ संचालक पदों के लिए 16 नामांकन दाखिल हुए। कोंच ब्लॉक की छह समितियों के लिए 86 नामांकन जमा हुए। इसमें मगरा, किशुनपुरा सुनाया कमतरी भैपता नरी अ, पहाडगांव अ में सभी जगह एक-एक पर्चा दाखिल किया गया। पहाडगांव ब नरी ब में दो-दो पर्चा दाखिल हुए हैं। जुझारपुरा सहकारी समिति के संचालक पद के लिए कुल 24 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जबकि सहकारी समिति पिरौना में 10 नामांकन पत्र दाखिल हुए। सहकारी समिति अंडा में 8 पर्चे खरीदे गए और 8 ही जमा किए गए। साधन सहकारी समिति दिरावटी में संचालक पदों के लिए 21 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन

जालौन ब्लॉक की 11 समिति के लिए 112 नामांकन भरे गए। जिसमें 9 समितियों में 9 नामांकन पत्र भरकर जमा किए गए। इस दौरान किसी भी समिति पर दो दावेदार सामने नहीं आए। रामपुरा ब्लॉक में आठ समितियों के लिए 113 नामांकन जमा हुए। इसमें टीहर में तेरह फॉर्म भरे गए जिसमें पांच निर्विरोध हुए। रामपुरा में 15 फॉर्म भरे गए जिसमें तीन निर्विरोध हुए। जगम्मनपुर में 14 फॉर्म भरे गए जिसमे पांच निर्विरोध हुए। सिद्धपुरा में तेरह फॉर्म भरे गए जिसमें आठ निर्विरोध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची से कटा, मुख्यमंत्री से की शिकायत
उरई। डकोर ब्लाक के गिरथान गांव निवासी ममता पत्नी सिद्धार्थ कुमार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि कैथरी में तैनात सचिव व समिति के कर्मचारियों ने मंगलवार को अंतिम सूची विकासखंड डाकोर में चस्पा की गई जिसमें इसका नाम काट दिया गया है महिला का आरोप है कि समिति के कर्मचारियों ने जानबूझकर उसका नाम मतदाता सूची में काट दिया है जिससे वह समिति के चुनाव ना लड़ सके महिला ने मुख्यमंत्री से मांग की है मतदाता सूची में उसका नाम जुड़वा कर 18 मार्च को होने वाले चुनाव पर रोक लगाई जाए।
कहां कितने नामांकन
ब्लॉक समितियों की संख्या- नामंकन पत्र
नदीगांव- 06- 53
कोंच- 06- 86
जालौन-11-112
कुठौंद-09-102
माधौगढ़-10-132
रामपुरा-08-113
डकोर-09-132
महेवा-06-85
कदौरा-01-16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed