फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   आज शिव मंदिरों में गूंजेंगे बम भोले के जयकारे

आज शिव मंदिरों में गूंजेंगे बम भोले के जयकारे

Mon, 04 Mar 2019 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
आज शिव मंदिरों में गूंजेंगे बम भोले के जयकारे
उरई। सोमवार को होने वाली महाशिवरात्रि र्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जिले के प्राचीनतम व निर्मित सभी शिवालयों में रंग रोगन के साथ जलाभिषेक के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए तैयारियां की जा रही है। मंदिरों के संचालक तैयारियों को अंतिम रुप दे रहे हैं। इसके अलावा घरों में भी तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन


शिवरात्रि पर शहर में आदर्श संस्कृत महाविद्यालय स्थित सिद्धेश्वर महादेव पर विशेष पूजा अर्चना होती है। यहां पर संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य एक साथ कई लोगों को बैठाकर अलग-अलग शहद, दूध, दही, बेलपत्र, धतूरे आदि पूजा सामग्री से उनके गृह नक्षत्र व राशि के अनुसार पूजन कराते हैं। इसके अलावा हुल्की माता मंदिर परिसर में बने महादेव मंदिर पर भी विशेष पूजा अर्चना होगी। इसी तरह ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शिवरात्रि पर विशेष कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन


कालपी प्रतिनिधि के अनुसार, महाशिवरात्रि पर्व पर नगर के शिवालयों में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। नगर के वनखंडी देवी मंदिर परिसर में स्थित मृत्युंजय लोक से शिव बरात भी निकाली जा रही है। नगर के पातालेश्वरए ढोडेस्वर, तिगरेश्वर, भूरेश्वर, काशी विश्वनाथ,वानेश्वर सहित सभी शिवालयों में शिवरात्रि को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। वनखंडी देवी मंदिर स्थित मृत्युंजय लोक से शिवबारात भी निकाली जा रही है, जो पूरे नगर में भ्रमण करेगी। इसके अलावा विभिन्न शिव मंदिरों में जागरण भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed