{"_id":"5c758b52bdec22129c2db3a8","slug":"81551207250-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दृढ़ संकल्प कर लें तो बेटियां बन जाएंगी अपराजिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दृढ़ संकल्प कर लें तो बेटियां बन जाएंगी अपराजिता
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (जालौन)। अमर उजाला के महाअभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के अंतर्गत डकोर ब्लाक के कुसमिलिया इंटर कालेज में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ के साथ साथ जागरुकता के लिए रैली भी निकाली गई। वक्ताओं ने कहा कि बेटियां यदि दृढ़ संकल्प कर ले तो उन्हें अपराजिता बनने से कोई नहीं रोक सकता है। फिर छात्राओं ने बेटियों के स्वाभिमान की आवाज बुलंद की। छात्राओं ने कहा कि बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं। आज समाज में काफी बदलाव आया है, अभिभावक भी जागरूक हो रहे हैं। लिहाजा कन्या भ्रूण हत्या पर भी पूरी तरह से अंकुश लगना चाहिए।
कालेज के प्रधानाचार्य नारायण दास राजपूत ने कहा कि बेटियां हर एक क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं, पढ़ाई हो या सरकारी नौकरी अथवा खेल का मैदान सभी जगहों पर बेटियां बेटों से कम नजर नहीं आ रही है। ऐसे में हमें बेटा बेटी के फर्क को पूरी तरह से समाप्त करना होगा। शिक्षक परमानंद ने कहा कि छात्राओं के लिए यही वह समय है, जब वे सही फैसला कर अपना कॅरियर बना सकती हैं।
छात्राओं को अपना कॅरियर अपनी रुचि के मुताबिक चुनना चाहिए। जिस पर वे आगे बढ़कर जीवन में सफलता की ऊंचाइयां छू सकें। रैली से पूर्व छात्राओं ने भी कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने पर जोर दिया। कहा कि गर्भ में बेटियों की हत्या करने और कराने वाले दोनों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। आज के इस दौर में बेटियां भी अपने माता-पिता का अभिमान बन रही है।
विज्ञापन
शिक्षक सुरेश बाबू राठौर ने कहा कि बेटियों को अपनी शिक्षा पर पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहिए, क्योंकि यही वह शस्त्र है, जो उन्हें समाज में एक नई पहचान दिला सकता है। बेटियां यदि दृढ़ संकल्प कर ले तो उन्हें अपराजिता बनने से कोई नहीं रोक सकता है। इसके बाद सभी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ साथ नारी की गरिमा को बनाए रखने की भी शपथ ली। इस दौरान नीरज, शिवकुमार पालीवाल, नारायण सिंह, जयकुमार लोधी, सुनील गुप्ता, मानिक प्रसाद, अखिलेश समाधिया, हमंत कुमार, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।