{"_id":"5c72e611bdec2273ad00cd94","slug":"81551033873-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के उन्नयन के लिए शिक्षक अपना काम ईमानदारी से करें-सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के उन्नयन के लिए शिक्षक अपना काम ईमानदारी से करें-सांसद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर-1-
डॉ. वीरेंद्र स्वरूप जूनियर हाईस्कूल में आयोजित सम्मेलन में मौजूद विभिन्न संस्थाओं के शिक्षक, प्रबंधक व अन्य
बच्चों को विकास परक शिक्षा देने की जरूरत : सांसद
क्रासर---
डॉ. वीरेंद्र स्वरूप जूनियर हाईस्कूल में शिक्षा प्रसार सम्मेलन का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
कोंच। शिक्षा के स्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में शिक्षकों का दायित्व है कि वे अपना काम ईमानदारी से करें। बच्चों को ऐसी विकास परक शिक्षा दें कि वे भविष्य में देश और समाज के प्रति अपना महत्वपूर्ण योगदान देने में सक्षम हो सकें। यह बात डॉ. वीरेंद्र स्वरूप जूनियर हाईस्कूल में आयोजित शिक्षा प्रसार सम्मेलन में मुख्य अतिथि सांसद भानुप्रताप वर्मा ने कही। इस दौरान उन्होंने सांसद निधि से निर्मित कक्ष का लोकार्पण भी किया। इस दौरान शिक्षण संस्थाओं की उत्पत्ति, विकास एवं कठिनाइयां विषय संगोष्ठी में शिक्षाविदों ने अपने विचार व्यक्त किए। कहा कि ऐसे शिक्षण संस्थानों की आज महती आवश्यकता है जो बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश भी करे और शिक्षा का व्यवसायीकरण करने के बजाय व्यवसायिक शिक्षा प्रदान करें। छात्रा शिल्पी, कुमकुम, रेनू आदि ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किए। संचालन डॉ. मृदुल दांतरे ने किया। आभार प्रधानाचार्य इंदिरा द्विवेदी ने जताया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अनुरूद्घ मिश्रा, डॉ. टीआर निरंजन, कढोरेलाल यादव, देवेंद्र द्विवेदी, मूलचंद्र पांचाल, लालप्रताप सिंह, डॉ. मनोज तिवारी, शेखर शुक्ला, प्रभुदयाल गौतम, विजय रावत, राजेंद्र निगम, रजनी डेंगरे, राजेंद्र द्विवेदी, प्रियंका पटेल, संतोष तिवारी, केके यादव, नरसिंह बुंदेला, प्रेम चौधरी, सुनील निरंजन व काजी मुईनउद्दीन आदि मौजूद रहे।
-----