फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   No trace found of the youth missing in the Pahuj River even after 60 hours.

Jalaun News: 60 घंटे बाद भी पहूज नदी में लापता हुए युवक का नहीं चला पता

Tue, 01 Sep 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
No trace found of the youth missing in the Pahuj River even after 60 hours.
कोंच। सलैया बुजुर्ग में पहूज नदी में लापता हुए युवक को 60 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन तमाम खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। समय बीतने के साथ परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद की मौजूदगी में कैलिया थानाध्यक्ष अवनीश कुमार पटेल और नदीगांव थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने पुलिस बल के साथ नाव से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। नदी में अथाह पानी और तेज बहाव के कारण खोज अभियान में लगातार दिक्कतें आ रही हैं। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन का दायरा करीब 50 किलोमीटर तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

टीम सलैया बुजुर्ग से नदीगांव होते हुए रेढ़र थाना क्षेत्र तक युवक की तलाश कर रही है। एसडीआरएफ, फ्लड टीम और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार अभियान में जुटी हुई है। गौरतलब है कि कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया बुजुर्ग निवासी हरीशंकर कौरव (28) उर्फ हरी बृहस्पतिवार शाम पहूज नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव में लापता हो गया था। 60 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed