फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   मानदेय बढ़ने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

मानदेय बढ़ने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Fri, 22 Feb 2019 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
मानदेय बढ़ने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
उरई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन सभागार लखनऊ में किशोरी बालिका योजना का शुभारंभ किया। इस योजना का लाइव प्रसारण जिले की सभी नगर पालिका, पंचायतों व विकास खंड कार्यालयों में दिखाया गया। मानदेय बढ़ाने की घोषणा से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


नगर पालिका के तत्वावधान में टाउन हाल में प्रसारण कार्यक्रम दिखाया गया। योजना के शुभारंभ के बाद योजना के विषय में बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीवी के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि किशोरी व बालिकाओं में कुपोषण व एनेमिक की रोकथाम के लिए किशोरी योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। जिसमें किशोरियों को पौष्टिक आहार व देशी घी आदि से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश में कुपोषण की रोकथाम के लिए विगत दो वर्षों से चलाए जा रहे कार्यक्रमों व योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की प्रशंसा करते हुए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मचारियों के मनोबल बढ़ाते हुए समाज में उनकी जिम्मेदारी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने आंगनबाड़ी के मानदेय में 1500 रुपये, कार्यकर्ता के मानदेय में 1250 रुपये, मिनी कार्यकर्ता व सहायिका के मानदेय में 750 रुपये की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद भानुप्रताप वर्मा ने योगी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल सराहनीय है। इससे कुपोषण से जूझ रही किशोरियों को पौष्टिक आहार मिल सकेंगे। वही अंागनबाड़ियों का मानदेय बढ़ाकर उनका मान बढ़ाया।


सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह, सीडीपीओ विमलेश आर्या आदि मौजूद रहे। वही कदौरा में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दिखाया गया। इस दौरान योजना के शुभारंभ पर आंगनबाड़ियों के मानदेय में बढ़ोतरी करने की घोषणा पर कार्यकत्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई तो वहीं अधिकतर ने इस घोषणा को छलावा बता कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान प्रभारी सीडीपीओ गोमती देवी, मुख्य सेविका शीला देवी, सावित्री देवी, नफीस जहां, अर्चना, दशरथ सिंह आदि मौजूद रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed