{"_id":"5c3b874fbdec227327041aa1","slug":"81547405135-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन के बाद बोले, हम साथ-साथ हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन के बाद बोले, हम साथ-साथ हैं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। सपा-बसपा के बीच हुए गठबंधन के बाद जिले स्तर पर भी दोनों दलों के नेताओं ने एकजुटता दिखाई। दोनों दलों के नेता बोले, हम साथ-साथ हैं, हमारा गठबंधन अब और मजबूत हुआ है। दोनों दलों के एक होने से भाजपा घबरा गई है और उल्टी सीधी बयानबाजी कर जुमलेबाजी पर उतर आई है।
जेल रोड स्थित राजपाल रिसोर्ट में सपा बसपा की संयुक्त प्रेसवार्ता में सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल यादव ने कहा कि भाजपा ने केंद्र व राज्य की सत्ता झूठ बोलकर हासिल की है। साढ़े चार साल के शासनकाल में सिर्फ जुमलेबाजी की गई है। काम के नाम पर सिर्फ पिछली सरकारों को कोसा गया है। सपा के काम की आज भी लोग सराहना कर रहे हैं। अन्ना गांवों की समस्या भाजपा की ही देन है।
बसपा जिलाध्यक्ष हीरालाल चौधरी ने कहा कि ईवीएम मशीन में कारीगरी व सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके ही भाजपा ने सत्ता हासिल की है। लेकिन अब सपा बसपा का गठबंधन हो गया है तो पूरे प्रदेश में गठबंधन अपनी ताकत दिखाएगा। जनता भाजपा सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। इस दौरान पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, सुरेंद्र मौखरी, शिवेंद्र यादव, जावेद अख्तर जब्बी, अल्ताफ हुसैन, शैलेंद्र, रफीउद्दीन पन्नू, महेंद्र कठेरिया, तेजप्रताप, सुरेंद्र बजरिया, जगजीवन अहिरवार, कमल दोहरे, उदयवीर दोहरे, सज्जन, तारिक, मिर्जा साबिर बेग,मनीष आनंद, रामशरण जाटव आदि मौजूद रहे।