फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   कोटेदारों का पता नहीं, अन्न के लिए भटक रहे कार्डधारक

कोटेदारों का पता नहीं, अन्न के लिए भटक रहे कार्डधारक

Wed, 09 Jan 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
कोटेदारों का पता नहीं, अन्न के लिए भटक रहे कार्डधारक
जालौन। अन्न घोटाले में नगर में अधिकांश कोटेदारों के फंसने के बाद उनके कोटों को निरस्त कर उनके कोटों को ग्रामीण क्षेत्र के कोटेदारों के पास अटैच कर दिया गया था। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के कोटेदार मोहल्ले में सरकारी राशन न बांटकर अन्यत्र स्थानों से राशन सामग्री बांट रहे हैं। जिसके चलते कार्डधारक राशन सामग्री लेने के लिए परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


मोहल्ला चौधरयाना निवासी प्रेमी देवी का कहना है कि अभी तक राशन सामग्री का वितरण नहीं किया गया है। कोटेदार कभी देवनगर चौराहा तो कभी चुर्खी रोड पर राशन सामग्री का वितरण करते हैं। 40 से 50 रुपये की राशन सामग्री लेने के लिए उन्हें 40 से 50 रुपये ही रिक्शे आदि पर खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


रीना देवी का कहना है कि कई चक्कर लगाने के बावजूद कोटेदार का पता नहीं चलता है। इतनी दूर कोटा अटैच कर दिया गया है राशन लेने आने में ही परेशानी होती है। राशन के चक्कर में घर के दूसरे काम भी समय से नहीं कर पाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील के पूर्ति निरीक्षक अमोल सिंह चौहान का कहना है कि कई कोटेदारों का निलंबन होने के कारण अटैचमेंट व्यवस्था की गई है। इसके चलते राशनकार्ड धारकों को परेशानी हो रही है। कोटेदारों को हिदायत दी जा रही है कि एक निर्धारित समय पर बैठकर राशन वितरण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed