{"_id":"5f6ced758ebc3e4e352c9ef2","slug":"75-lakh-fraud-in-the-name-of-opening-private-iti-orai-news-knp584615868","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट आईटीआई खुलवाने के नाम पर 75 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट आईटीआई खुलवाने के नाम पर 75 लाख की ठगी
विज्ञापन
जालौन। प्राइवेट आईटीआई खुलवाने के नाम पर 75 लाख रुपये की ठगी और रुपये वापस मांगने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरयाना निवासी अरुण कुमार वर्मा का आरोप है कि प्राइवेट आईटीआई खोलने के लिए औरैया के एक कालेज संचालक से साझेदारी की थी। मान्यता दिलाने के नाम पर संचालक ने उससे 25 लाख रुपये ले लिए। संचालक व उनके करीबी लोगों ने उससे लगभग 75 लाख रुपये धोखाधड़ी कर हड़प लिए। धोखाधड़ी की जानकारी पर उन्होंने संचालक से रुपये वापस मांगे। इस पर 18 सितंबर को संचालक व इनके साथी उनके यहां आ धमके। यह धमकी देने लगे। इस मामले में न्यायालय ने कोतवाली जालौन पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए थे।
वहीं कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।