फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   66 crores approved for incomplete Pal Sareni bridge

अधूरे पाल सरेनी पुल के लिए 66 करोड़ स्वीकृत

Thu, 05 Mar 2020 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
66 crores approved for incomplete Pal Sareni bridge
पाल सरेनी का अधूरा पड़ा पुल - फोटो : ORAI
कालपी (जालौन)। बारह साल बाद एक बार फिर से पाल सरेनी पुल योजना तेजी से शुरू होगी। हाल ही में शासन ने विधायक नरेंद्र सिंह जादौन की पहल पर पुल निर्माण के लिए 66 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। जिससे क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। अब जल्द ही पुल का निर्माण पूर्ण हो सकेगा। जिससे महेबा क्षेत्र को सीधे राजपुर (कानपुर देहात) के माध्यम से कानपुर से जोड़ा जा सकेगा। जिससे उन्हें कालपी जाने की जरूरत नहीं होगी। विधायक ने बताया कि बजट स्वीकृति का पत्र भी सेतु निगम के अधिकारियों को भेज दिया है। पूरे पुल की अनुमानित लागत डेढ़ अरब के आसपास है।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र के लोगों को कानपुर देहात, कानपुर, लखनऊ औरैया, इटावा आदि जगह जाने के लिए कालपी होकर लगभग 60 किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाना पड़ता है, इस समस्या को देखते हुए वर्ष 2010 में महेबा ब्लाक के पाल सरेनी गांव में यमुना नदी पर शासन के निर्देश पर कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की ओर से पाल सरेनी राजपुर यमुना सेतु का निर्माण शुरू कराया गया था, लेकिन धन के अभाव में 10 साल बाद भी पुल का निर्माण अधूरा पड़ा है। लगभग 700 मीटर लंबे इस पुल पर 37 पिलर का निर्माण कराया जाना है जिसमें 33 पिलर पूर्व में बना दिए गए हैं, जबकि चार पिलर व दोनों तरफ लेंटर पड़ना बाकी है, धन के अभाव में काम बंद पड़ा था।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों की ओर से इस पुल का निर्माण कराए जाने की जोरदार मांग चल रही थी। मांग को लेकर भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने पुल निर्माण का मुख्यमंत्री को इस अधूरी पड़ी परियोजना के बारे में अवगत कराया। विधायक की मांग, रंग लाई और शासन ने इस परियोजना के लिए लगभग 66 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की है। विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि शासन ने इस परियोजना को पूरा करने के लिए 17 फ रवरी को मुख्य अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग को धनराशि स्वीकृत का पत्र भेज दिया है। इस परियोजना के पूरा होने से महेबा ब्लॉक क्षेत्र का विकास होना सुनिश्चित है व दोनों जनपदों के लोगों का आवागमन भी सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा व सपा ने भी जारी किया था बजट
बता दें कि वर्ष 2010 में तत्कालीन बसपा सरकार में इस पुल को स्वीकृति मिली थी और पुल निर्माण के लिए लगभग 33 करोड़ का बजट पास किया गया था। बजट खत्म होने के बाद इसके निर्माण कार्य को रोक दिया गया था। वर्ष 2013 में सपा सरकार ने इस पुल के अधूरे पड़े निर्माण के लिए 15 करोड़ का बजट जारी किया, लेकिन फिर भी पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका और बजट के अभाव में एक बार फिर निर्माण कार्य को रोक दिया गया। लोगों की मांग के बाद अब इसके लिए 66 करोड़ का अंतिम बजट जारी हुआ। जिससे अब इसके जल्द पूरे होने की उम्मीद जताई जा रही है।
तत्कालीन गृह मंत्री ने किया था वादा
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कालपी क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह जादौन के समर्थन में जनसभा की तब जनसभा में लोगों ने पुलस निर्माण की मांग जोरशोर से उठाई थी। तब तत्कालीन गृह मंत्री ने आश्वासन दिया था कि इस सीट जीतने के बाद इस पुल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

इन गांवों को मिलेगा लाभ
रूरा, औता, अटरिया, नसीरपुर, मुसमरिया, चुर्खी, नादई, बमौरा, सिकरी, खल्ला खाखरी, हथनौरा, सतराजू, दहलखंड, सिकंना, न्यामतपुर, अभैदेपुर, दमरास, जाटौली, न्यामतपुर आदि सहित सैकड़ों गांवों के लोगों को फायदा होगा उन्हें कानपुर जाने के लिए कालपी नहीं जाना पड़ेगा। वह सीधे राजपुर होते हुए कानपुर जा सकेंगे। इसके साथ ही कानपुर देहात के भी सैकड़ों गांवों का विकास होगा।

कालपी विधायक नरेंद्र सिंह

कालपी विधायक नरेंद्र सिंह- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed