फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   66 corona infected and met

66 कोरोना संक्रमित और मिले

Fri, 09 Apr 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
66 corona infected and met
उरई। जिले में फिर से शुक्रवार को कोरोना के पचास से ज्यादा मामले मिले। यह अब तक के सर्वाधिक हैं। आंकड़ा 66 है और लोगों को सचेत करने के लिए चेतावनी भी। इनमें सर्वाधिक 32 उरई तहसील क्षेत्र के हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4199 हो गई है। इनमें 47 की मौत हो चुकी है। 3949 ठीक हो चुके है। वर्तमान में 209 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से देर रात जारी रिपोर्ट के मुताबिक, उरई तहसील में सर्वाधिक 32 केस आए हैं। इनमें आठ कर्मचारी मेडिकल कालेज शामिल हैं। इनके अलावा कालपी तहसील में नौ, कोंच तहसील क्षेत्र में छह, माधौगढ़ तहसील क्षेत्र में दस और जालौन तहसील क्षेत्र में नौ नए केस आए हैं। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह का कहना है कि ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। सभी संक्रमितों के संपर्क के लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा उनके मोहल्ले और घरों के आसपास सैनेटाइजेशन कराया जाएगा ताकि संक्रमण और न फैले। सीएमओ का यह भी कहना है कि अधिक से अधिक लोग न सिर्फ अपनी जांच कराए बल्कि टीकाकरण भी अवश्य लगाए, तभी संक्रमण पर रोक लगाई जा सकती है। वहीं डीएम प्रियंका निरंजन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बाजारों, कार्यालयों और चौराहों पर बेवजह भीड़ न लगाए। सामाजिक दूरी का पालन किया जाए। मास्क अनिवार्य रुप से लगाए। व्यापारियों को निर्देश दिए कि मास्क पहनकर ही सामान की बिक्री करें और इसी तरह ग्राहक मास्क और सैनेटाइजर का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed