फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   62 percent voting in last phase of election

62 फीसदी हुई वोटिंग

Fri, 30 Oct 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन Updated Fri, 30 Oct 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
 62 percent voting in last phase of election

पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में सुबह के समय धीमी गति से शुरू हुआ मतदान दिन चढ़ने के साथ बढ़ता गया। शाम पांच बजे तक 62.05 फीसदी वोटरों ने अपने मतों का प्रयोग किया। इसी के साथ जिला पंचायत सदस्य पद के 90 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 678 प्रत्याशियों का भाग पेटी में लॉक हो गया।

विज्ञापन


पंचायत चुनाव के आखिरी चरण का मतदान विकास खंड क्षेत्र कदौरा व महेबा की छह जिला पंचायत और 151 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की सीटों के लिए हुआ। दिन भर अफवाहों का बाजार गर्म रहा, पर लोग वोट डालने पहुंचे। क्षेत्र के कई बूथों पर लोगों ने मतदान को लेकर खासी रुचि दिखाई तो कुछ बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


गुरुवार को हुए मतदान में जिला पंचायत की चुर्खी, महेबा, परासन, अकबरपुर इटौरा, चतेला, बबीना छह सीटों पर जिला पंचायत सदस्य पद केे लिए वोट डाले गए। सभी जगहों पर कड़ी सुरक्षा में सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह दस बजे तक मतदान की गति बेहद धीमी रही लेकिन इसके बाद बूथों पर लोगों का जमावड़ा लगने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम रामगणेश, एसपी एन कोलांची, सीडीओ एसपी सिंह, एडीएम आनंद कुमार समेत सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मतदान पर नजर रखे रहे। पूरे दिन मारपीट होने व बूथ कैप्चरिंग की अफवाहों का दौर जारी रहा लेकिन लोग बेखौफ होकर वोट डालने निकले। अति संवेदनशील चुर्खी क्षेत्र में कई जगह पुलिस व ग्रामीण आमने-सामने आ गए। पुलिस की सूझबूझ के चलते मामले को संभाल लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed