{"_id":"57e2c8e24f1c1b4f1da83bb8","slug":"577-poor-roof-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"577 गरीबों को मिलेगी छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
577 गरीबों को मिलेगी छत
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 21 Sep 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
a supari can bring fortune to you home, see how
- फोटो : gettyimages
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत वर्ष 2016-17 के लिए चयनित गांवों में गरीबों को छत मुहैया कराई जा रही है। पात्रों का चयन तो पहले ही हो गया था, अब शासन ने आशियाना बनाने के लिए बजट भी जारी कर दिया। जिले को सात करोड़ 93 लाख से अधिक का बजट मिला है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही
लोहिया गांवों में लोहिया आवासों की नींव खुदना शुरू हो जाएगी। जिले के 21 गांव डा.राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना में चयनित किए गए हैं। इन ग्रामों में गरीब जो झोपड़ी में रहकर जीवनयापन कर रहे है, उन्हें लोहिया आवास योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। 21 लोहिया गांवों में 577 आवासों का लक्ष्य शासन से मिला था। जुलाई से पहले ही
पात्रों का चयन कर लिया। अब उनका इंतजार खत्म होने को है। उनके बैंक खाते में लोहिया आवास योजना की पहली किस्त जल्द ही पहुंचेगी। इसके लिए शासन ने पहली किस्त के रूप
विज्ञापन
में सात करोड़ 93 लाख का बजट जनपद को अवमुक्त कर दिया। अब जल्द ही विकास विभाग की ओर से लाभाथिर्यों के खाते में धनराशि भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले सप्ताह तक लाभार्थियों के बैंक खाते में धनराशि पहुंचेगी।
दूसरी किस्त के लिए दिखाना होगा काम
पहली किस्त जारी होने के बाद लाभार्थी को निर्माण कार्य शुरू करना पड़ेगा। नींव खुदाई से लेकर बीम के ऊपर तक काम पूरा होने की रिपोर्ट लगने के बाद ही दूसरी किस्त के लिए बजट जारी किया जाएगा। काम नहीं करने पर पहली किस्त की वसूली का भी प्रावधान है।
मनरेगा के तहत मिलेगी मजदूरी
अपने आवास पर काम भी कीजिए और मजदूरी का पैसा भी लीजिए। लोहिया आवास योजना में ऐसा ही कुछ प्रावधान किया गया है। मनरेगा जाबकार्ड धारक होने के नाते अपने आवास पर काम करने वाले मजदूर को मनरेगा के तहत मजदूरी दी जाएगी। मजदूरी के लिए किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
शौचालय बनवाना जरूरी
लोहिया आवास में शौचालय का निर्माण बहुत जरूरी है। यही वजह है कि लोहिया गांव में प्राथमिकता के आधार पर शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए पंचायतराज विभाग से 12 हजार रुपये दिए जाते हैं। इससे लोहिया आवास का लाभार्थी एक अच्छा शौचालय बनवा सके। इसमें भी मनरेगा मजदूरी का प्रावधान है। मतलब शौचालय बनाने में काम करने पर मजदूरी मिलेगी।
वर्जन
लोहिया आवास योजना के लिए तकरीवन सात करोड़ 93 लाख का बजट प्राप्त हुआ है। इस बजट से वर्ष 2016-17 के लाभार्थियों को पहली किश्त जारी की जाएगी। इस माह के अंत तक सभी के खाते में धनराशि पहुंचाने का प्रयास है।-चित्रसेन सिंह, परियोजना निदेशक, डीआरडीए