फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   होलिका दहन के साथ शुरु हुआ रंगोत्सव

होलिका दहन के साथ शुरु हुआ रंगोत्सव

Wed, 20 Mar 2019 08:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
होलिका दहन के साथ शुरु हुआ रंगोत्सव
होलिकादहन बुधवार को जिले में परंपरागत तरीके से मनाया गया। शहर सहित जिले के सभी नगरों व गांवों में चिह्नित कई स्थानों पर होलिका दहन किया गया। इसमें लोगों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन



वही जिले में होलिका दहन के लिए पुलिस प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम पूर्ण कर लिए थे, इससे शहर के सभी चौराहों पर शांतिपूर्ण तरीके से होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के बाद प्रथा अनुसार लोग दहन से सुलगती आग को अपने घरों में ले गए और पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन



भारतीय संस्कृति में होली को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाते है। मान्यता है कि भक्त प्रहलाद को मारने के लिए उसकी बुआ होलिका ने उन्हें गोद में बैठाकर आग में बैठ गई थी,
विज्ञापन
विज्ञापन



लेकिन प्रभु की कृपा से भक्त प्रहलाद को तो कुछ नहीं हुआ लेकिन उनकी बुआ आग में जलकर भस्म हो गई। बस तब से लेकर सनातन धर्म ने यह प्रथा बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर होली के पर्व के एक दिन पर्व मनाई जाती है।



प्रथा अनुसार शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के कई दिनों से चयनित चौराहों पर होलिका दहन के लिए लोग लकड़ियां एकत्रित कर रहे थे। बुधवार को विधि विधान के साथ इन सभी चौराहों पर होलिका दहन किया गया। जहां पर सैकड़ों ने लोगों ने होलिका की पूजा अर्चन कर उसमें गेहूं की बाली को भी जलाया और आग को अपने घरों में लेकर घरों का भी पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed