फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   काशीपुरा माइनर में पानी न आने से सूख रही फसलें

काशीपुरा माइनर में पानी न आने से सूख रही फसलें

Mon, 25 Feb 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
काशीपुरा माइनर में पानी न आने से सूख रही फसलें
जालौन। काशीपुरा माइनर में अभी तक पानी न आने से फसलें सूख रही हैं। किसानों ने जिलाधिकारी से टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की है।
विज्ञापन


जालौन रजबहा में 10 फरवरी को नहर से पानी छोड़ा गया था। लेकिन लगभग एक पखवारा बीतने के बाद भी अभी तक काशीपुरा माइनर में पानी नहीं पहुंचा है। जिससे किसान सिंचाई के लिए परेशान हो रहे हैं। काशीपुरा, जगनेवा, कुठौंदा बुजुर्ग आदि गांव के किसान गजेंद्र सिंह, राहुल कुमार, विनोद कुमार, संतोष कुमार आदि ने बताया कि इस समय खेतों में गेहूं व जौ की फसल खड़ी है।

जिसमें सिंचाई की जानी है। लेकिन माइनर में पानी न आने के कारण किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं। यदि जल्ल माइनर में पानी न आया तो फसल सूखने की कगार पर पहुंच जाएंगी। किसानों ने डीएम डॉ. मन्नान अख्तर से मांग की कि नहरों को फुलगेज से चलवाया जाए ताकि पानी टेल तक पहुंच सके और किसानों को फसल में पानी लगाने के लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन


सिंचाई के पानी के लिए किसान परेशान
जालौन। बिरिया बुजुर्ग माइनर सिकरी रजबहा से निकलकर मनकापुर तक के मौजे में सिंचाई करती है पर इस माइनर में पानी न आने से किसान परेशान है। पूर्व सभासद सरिता दोहरे ने जिलाधिकारी को शिकायतीपत्र भेजकर माइनर में पानी फुलगेज से चलवाए की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed