{"_id":"5c71960ebdec22738f52077d","slug":"51550947854-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका में सभासदों ने किया हंगामा, धरने पर बैठे, इस्तीफे की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका में सभासदों ने किया हंगामा, धरने पर बैठे, इस्तीफे की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। उरई नगर पालिका की बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा हुआ। शहीदों के सम्मान में शोकसभा के बाद स्थगित बोर्ड बैठक को एजेंडे में शामिल किए जाने के विरोध में एक दर्जन से ज्यादा सभासदों ने कार्यालय परिसर में पालिकाध्यक्ष की तानाशाही के खिलाफ धरना देकर नारेबाजी की। इस दौरान उनकी ईओ दफ्तर में पालिकाध्यक्ष के साथ खूब गहमागहमी हुई। हालत ये हो गई कि धरना दे रहे सभासदों ने इस्तीफे देने तक की धमकी दे डाली।
हुआ यूं कि पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देेने के बाद नगर पालिका की बोर्ड बैठक 16 फरवरी को स्थगित कर दी गई थी। सभासदों का आरोप है कि स्थगित की गई बोर्ड बैठक में मूल बजट का भी एजेंडा जोड़ दिया गया। जबकि शोकसभा के बाद विधायी काम नहीं होते है।
सभासदों ने इसे शहीदों का अपमान बताते हुए शनिवार को हुई बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर दिया। पालिका परिसर में धरने पर बैठे सुरेंद्र सोनी, संतोषी सनी, पप्पी चौहान, सुनीता श्रीवास्तव, अर्तिका राजपूत, मुन्नी देवी, राजू मछली, मानसिंह, भगवती यादव, राजेंद्र यादव, उग्रसेन, रफीक आदि सभासदों ने आरोप लगाया कि जिस तरह की कार्यप्रणाली अपनाई जा रही है, वह उचित नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने भ्रष्टाचार के भी खुलेआम गंभीर आरोप भी लगाए। इसके बाद पालिका सभासद ईओ कार्यालय पहुंच गए। वे लोग ईओ से इस बात का स्पष्टीकरण मांगने लगे कि उनकी नजर में विकास कार्य महत्वपूर्ण है या शहीद। इस दौरान उनकी पालिकाध्यक्ष से भी गहमागहमी हुई। कुछ सभासदों ने शहीदों का अपमान बताते हुए इस्तीफे तक की बात कह डाली। सभासदों के हंगामे के कारण पालिका में अपने काम से आने वाले लोगों को परेशानी हुई।
हंगामे के बीच 96 करोड़ के प्रस्ताव
उरई। नगर पालिका में एक तरफ हंगामा हो रहा था तो दूसरी तरफ बोर्ड की बैठक चल रही थी। सांसद भानुप्रताप वर्मा, पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा व ईओ संजय कुमार की मौजूदगी में 96 करोड़ 56 लाख के प्रस्तावों को पढ़कर सुनाया गया। बोर्ड बैठक में महेश ंसिंह, राधेश्याम, मंती देवी, मुकेश, मोतीलाल, नीलम, मानवेंद्र, रामश्री, हरनारायण आदि सभासद मौजूद रहे।