{"_id":"5c3b8b07bdec22736b5e8cc8","slug":"51547406087-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति: अफसरों ने यमुना के घाटों का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति: अफसरों ने यमुना के घाटों का निरीक्षण किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। मकर संक्रांति पर्व पर यमुना नदी में हजारों श्रद्धालु डुबकी लगाएंगे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने के मद्देनजर कालपी के प्राचीन घाटों का रविवार को उप जिलाधिकारी व पालिका के अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अफसरों ने कहा कि किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए घाटों के किनारे नाविक तथा नाव की तैनाती की जाएगी।
कालपी की यमुना नदी में मकर संक्रांति स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। किलेा घाट, बाईघाट, ढ़ोडेश्वर मंदिर घाट, मौरी घाट, व्यास मंदिर घाट, राजघाट आदि में दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु यमुना मैया की पूजा अर्चना कर डुबकी लगाकर श्रद्धा पूर्वक दान पुण्य करते हैं। घाटों के पास बने बांके बिहारी धाम, पातालेश्वर मंदिर, स्वर्ग नसैनी मंदिर, सूर्य मंदिर में पहुंचकर भक्त प्रार्थना एवं पूजा में हिस्सा लेते है।
इस दौरान कई स्वयंसेवी संगठन खिचड़ी भोज का कार्यक्रम आयोजित कराते है। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सुबोध गौतम, कोतवाल सुधाकर मिश्रा, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे ने रविवार को सभी घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटो में सफाई, रोशनी व सुरक्षा के साथ श्रद्धालुओं के लिए अलाव आदि की व्यवस्था के इंतजाम का जायजा लिया।