{"_id":"686191bbce3ebafd6b0d8168","slug":"500-meritorious-students-who-scored-more-than-75-marks-were-honored-orai-news-c-12-1-knp1008-1169029-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 75 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले 500 मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 75 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले 500 मेधावी सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। एसआर इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न हुआ। इसमें हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के 500 से अधिक मेधावी सम्मानित हुए। मेधावियों को मेडल और प्रमाणपत्र दिए गए।
मुख्य अतिथि भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने छात्र-छात्राओं को एक उदाहरण देते हुए समझाया कि हमारे यहां विद्यार्थियों का लक्ष्य आईएएस आईपीएस इंजीनियर डॉक्टर आदि में रहता है। जबकि एक सर्वे में जब जापान के बच्चों से यह पूछा गया कि उनका लक्ष्य क्या है तो उन्होंने कहा कि जापान इज माई लाइफ। इसी प्रकार से जब तक भारतीय के मन में इंडिया इज माई लाइफ शामिल नहीं होगा, तब तक हम विकसित भारत की कल्पना नहीं कर सकते।
उन्होंने कहा कि आप जीवन और जीविकोपार्जन के लिए जो भी यत्न कर रहे हैं उसमें कोई बुराई नहीं है लेकिन जीविकोपार्जन के लिए शिक्षा प्राप्त करने मात्र से देश का हित नहीं होगा। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप वर्मा, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी, डॉ. नवाब सिंह जादौन, प्रिंसिपल रश्मि शुक्ला, बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मंजू गुप्ता, प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी ने संबोधित किया।
विज्ञापन
अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने की। कार्यक्रम में बृजभूषण सिंह मुन्नू, नागेंद्र गुप्ता, संजीव उपाध्याय, जगदीश तिवारी, मनोज राजपूत, हरेंद्र विक्रम सिंह, सुमित सिंह, डॉ. उमाशंकर सोनी आदि रहे। प्रबंधक अशोक कुमार राठौर ने आभार जताया। संचालन संतोष गोस्वामी ने किया।