उरई (जालौन)। सीएम के साथ आए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का काम फरवरी 2020 में शुरू हुआ था। मात्र 12 महीने में ही सरकार ने करीब 50 प्रतिशत तक कार्य पूर्ण कर लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बुदेलखंड एक्सप्रेसवे के सड़क निर्माण का कार्य इसी साल दिसंबर माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे कुल 296 किलोमीटर का है, इसमें 120 किलोमीटर का ब्लैक टॉप का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
अपर मुख्य सचिव गांव के बच्चों के साथ भी हंसी मजाक करते दिखाई दिए। इस दौरान डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी डॉ यशवीर सिंह, एडीएम प्रमिल कुमार, सीडीओ अभय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सुनील शुक्ला, एसडीएम गुलाब सिंह, बीएसए प्रेमचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।