{"_id":"606df6648ebc3e8c965c16b5","slug":"50-km-doubling-work-will-be-completed-by-july-orai-news-knp622144283","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई तक हो जाएगा 50 किलोमीटर दोहरीकरण का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई तक हो जाएगा 50 किलोमीटर दोहरीकरण का काम पूरा
विज्ञापन
उरई (जालौन)। झांसी मंडल के डीआरएम संदीप माथुर ने कहा कि झांसी कानपुर ट्रैक के नंदखास से एरच रोड, कालपी से चौराहा, पुखरायां मलासा के 50 किलोमीटर ट्रैक के दोहरीकरण का काम जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद मलासा से रसूलपुर 25 किलोमीटर ट्रैक का दोहरीकरण अगले साल जनवरी 22 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसी प्रकार रसूलपुर से भीमसेन तक का काम मार्च 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। डीआरएम बुधवार को वेबिनार के माध्यम से पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
डीआरएम ने बताया कि उरई स्टेशन पर एक दो और तीन नंबर पर निर्माणाधीन रैंप को इसी महीने 30 अप्रैल तक चालू कर दिया जाएगा। कोच इंडीकेट व सीसीटीवी कैमरे का संचालन भी जल्द शुरु होगा। उन्होंने बताया कि फुटओवरब्रिज (एफओबी) सरसौखी,आटा व उसरगांव में जून तक तैयार हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरा मंडल के उरई समेत पांच स्टेशनों पर जीपीएस सिस्टम से जुड़े हैं जिनके माध्यम से झांसी में बने कंट्रोल रूम रूम में उरई स्टेशन की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से देखी जा सकती हैं। इनको कमांडेंट ऑफिस से भी जोड़ा गया है। दो और तीन नंबर पर अक्सर ट्रेन आने पर बिजली जाने की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि मामला गंभीरता से लिया गया है।
संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि व्यवस्था में सुधार लाए अन्यथा कार्रवाई होगी। कोंच एट शटल ट्रेन चलाने के सवाल पर उन्होंने कहा है कि जैसे ही रेलवे बोर्ड से एट स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की अनुमति आ जाती है। इसके बाद शटल का संचालन के लिए रेलवे बोर्ड से अनुमति के लिए पत्र लिखेंगे। रेलवे क्रासिंग नंबर 179 रिनियां रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम को लेकर उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या के निदान का उपाय करेंगे। इस दौरान सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित मौजूद रहे।