{"_id":"57cdaa6d4f1c1ba830318306","slug":"45-people-donated-blood-at-the-camp-by","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 45 लोगाें ने किया रक्तदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 45 लोगाें ने किया रक्तदान
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Mon, 05 Sep 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
कैंप में रक्दान करते रक्तदाता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन, मिजपा क्रिश्चियन स्कूल व उरई ब्लड कमांडो डोनर्स के सहयोग से सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में 65 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें से 45 ने रक्तदान किया। बाकी 20 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद इनमें कमी मिलने पर इनका रक्त नहीं लिया जा सका। सुबह से ही कैंप में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए
रक्तदाताओं की भीड़ रही। सोमवार को मिजपा क्रिश्चियन स्कूल झांसी रोड पर आयोजित रक्तदान कैंप में सुबह से ही रक्तदाताओं के आना सिलसिला शुरू हो गया। शिविर का उद्घाटन एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने किया। इस दौरान उन्होंने लोगोें से अधिक से अधिक रक्तदान करने और लोगोें का जीवन बचाने में सहयोग करने की अपील की। कैंप में कुल 65 लोगों ने
रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। चेकअप में 20 लोगों का स्वास्थ्य ठीक न पाए जाने पर उनका रक्त नहीं लिया जा सका। कुल 45 लोगोें ने रक्तदान किया। रक्तदाताओें को फल व कॉफी का भी वितरण किया गया। उरई ब्लड कमांडो डोनर्स के अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि जिले में रक्त की समस्या को दूर करने के लिए ही कमांडो डोनर्स व मिजपा के सहयोग से
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले कैंप का आयोजन किया गया। उन्होेंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं को भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए ताकि इमरजेंसी में पीड़ितों को रक्त मिल सके। प्रबंधक ने कहा कि जो लोग आज रक्तदान नहीं कर पाए वह 8 सितंबर के कैंप में रक्तदान करें। इस अवसर पर मिजपा की
प्रबंधिका एस डेनियल इंबराज ने कहा कि उन्हें खुशी है कि रक्तदान शिविर उनके विद्यालय में आयोजित हुआ। आगे भी ऐसे शिविरों के आयोजन मेें विद्यालय प्रबंधन बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगा। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रिंसिपल सेल्वी डेनियल बोएज इंबराज, सत्यजीत राजावत, कमल रे, सेरमादुराई, ज्योति दिक्षित, दीपक कुमार व राजीव गोयल आदि उपस्थित रहे।
टीम को किया गया सम्मानित
शिविर में जिला अस्पताल से जांच के लिए आई 11 सदस्यीय टीम को मिजपा विद्यालय प्रबंधन की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। बताते चलें कि जिला अस्पताल के डा. एमएस राजपूत के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम ने रक्तदाताओं की जांच की।
अब 8 को वंशीधर मेें लगेगा शिविर
8 सितंबर को वंशीधर महाविद्यालय में भी अमर उजाला फाउंडेशन, वंशीधर कालेज उरई ब्लड कमांडो डोनर्स के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान करीब सौ यूनिट ब्लड डोनेशन का लक्ष्य रखा गया है।