{"_id":"68c5bf92795acdbc2802a1c8","slug":"44-kg-silver-being-smuggled-in-a-car-recovered-orai-news-c-224-1-ori1005-134572-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कार में छिपाकर लाई जा रही 44 किलो चांदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कार में छिपाकर लाई जा रही 44 किलो चांदी बरामद
विज्ञापन
उरई। कोतवाली पुलिस ने शहर के नए बस स्टैंड के पास कार में छिपाकर ले जा रही 44 किलो चांदी बरामद कर ली। चालक से कागजात मांगे गए तो वह कोई भी प्रपत्र नहीं दिखा सका। पुलिस ने कब्जे में लेकर उसे हिरासत में ले लिया है। वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
कोतवाली पुलिस को चेकिंग के दौरान पुराने बस स्टैंड के पास एक कार में 44 किलो 550 ग्राम कच्ची चांदी मिली। चांदी को छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने चालक जालौन के गणेशजी मोहल्ला निवासी शरद ताम्रकार से पूछताछ की तो वह कोई जानकारी नहीं दे पाया। जानकारी पर एसपी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद टीम ने वाणिज्यकर विभाग को बरामद चांदी की जानकारी दी।
सूचना मिलने के बाद वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त बृजेश कुमार सरोज सचल दल के साथ मौके पर पहुंच गए। सचल दल को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद चांदी सुपुर्द कर दी है। कोतवाल अंजन सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।