फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   430 got tested in the health fair, 16 donated blood

Jalaun News: स्वास्थ्य मेले में 430 ने कराई जांच, 16 ने किया रक्तदान

Sat, 16 Dec 2023 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
430 got tested in the health fair, 16 donated blood
उरई। लोकतंत्र सेनानी स्व. महादेवदास बाबानी की स्मृति में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भारतीय रेडक्रास सोसायटी व सदभावना एकता मंच के सहयोग से रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य मेला व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में 430 ने जांच कराई, जबकि 16 ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्ता ने कहा कि स्व. बाबानी समाज और शिक्षा क्षेत्र के लिए समर्पित थे। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने कहा महादेवदास बाबानी संघ के समर्पित स्वयंसेवक तो थे ही, साथ ही साथ वह एक आदर्श गृहस्थ के रुप मे संत थे। जो हमेशा दूसरो के लिए समर्पित रहते थे।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता राजेश सिंह सेंगर ने कहा कि बाबानी से उन्होंने अपने जीवन मे वहुत कुछ सीखा है। उनका जीवन प्रेरणादायी था। उनके बेटे व पूर्व सभासद लक्ष्मणदास बाबानी ने अतिथियों का परिचय कराकर आयोजन की रुपरेखा प्रस्तुत की। संचालन गोविंद श्याम व डॉ. ममता स्वर्णकार ने किया। अध्यक्षता डॉ. प्रयागनारायण त्रिपाठी ने की। इस दौरान अलीम, शांति स्वरुप महेश्वरी, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, वरिष्ठ स्तंभकार केपी सिंह, शंभूदयाल,शरद शर्मा, संदीप गुप्ता, डॉ. ब्रहानंद खरे, नलालजी सिंह गुर्जर, रामगोपाल त्रिपाठी, सूर्य कुमार नायक ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन प्रतिभाओं को किया सम्मानित
चंद्रयान-3 के लिए अतुल निगौतिया, अंकुर तिगुनायक, अभिषेक पुरवार, शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य करने के लिए शरद शर्मा, चिकित्सा के क्षेत्र मे डॉ.आरके मौर्या, बालिका शिक्षा के क्षेत्र मे बकार हैदर, साहित्यकार के क्षेत्र मे दिव्याशु गुप्ता, इतिहास लेखन के क्षेत्र में डॉ. प्रयाग नारायण त्रिपाठी, खेल में बॉबी, ओमप्रकाश उदैनिया, सम्मान दीक्षित, छात्र के रुप में आदित्य यादव, प्रिंस गुप्ता, प्रज्ञा महेश्वरी, व्यापार के क्षेत्र मे संजय गुप्ता, समाजसेवा के लिए राजेश गुप्ता, डॉ. ममता स्वर्णकार को सम्मानित किया गया!
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed