फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   43 crore rupees to widen the Orai-Etaura road, providing relief from toll.

Jalaun News: 43 करोड़ से उरई–इटौरा मार्ग का चौड़ीकरण, टोल से मिलेगी राहत

Thu, 26 Feb 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
43 crore rupees to widen the Orai-Etaura road, providing relief from toll.
उरई। शहर से इटौरा तक 22 किलोमीटर लंबे मार्ग का अब कायाकल्प होगा। करीब 43 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। लंबे समय से संकरी और जर्जर सड़क से लोगों को भारी दिक्कतें हो रही थीं।
विज्ञापन




बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते थे। परियोजना का भूमि पूजन सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा और कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मार्ग के चौड़ीकरण से क्षेत्र का जुड़ाव मजबूत होगा। इससे विकास को नई गति मिलेगी। इस सड़क से प्रतिदिन करीब दस हजार की आबादी का आना-जाना रहता है। वर्तमान में सड़क संकरी होने के कारण जाम की समस्या आम है। चौड़ीकरण के बाद यातायात सुगम होगा। दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने बताया कि अब तक इटौरा जाने के लिए कई लोग आटा होते हुए लंबा रास्ता तय करते थे। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। टोल कर से बचने के लिए भी लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ता था। सड़क के सही हो जाने के बाद अब सीधे और सुविधाजनक मार्ग से इटौरा पहुंचा जा सकेगा। टोल से भी राहत मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed