फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   सड़क बनवाने के लिखित आश्वासन पर अड़े ग्रामीण

सड़क बनवाने के लिखित आश्वासन पर अड़े ग्रामीण

Fri, 29 Mar 2019 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
सड़क बनवाने के लिखित आश्वासन पर अड़े ग्रामीण
मुहम्मदाबाद (जालौन)। ऐर खरका टीकर का पंद्रह किलोमीटर का मार्ग बुरी तरह ध्वस्त पड़ा है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। एकल मार्ग होने के कारण दोपहिया वाहन चालक भी परेशान है। ग्रामीण बताते हैं कि एक जनप्रतिनिधि आए थे और सड़क बनवाने का वादा कर गए थे पर दोबारा लौटकर नहीं आए। ग्रामीणों का कहना है कि अब वे उसी प्रत्याशी को लोकसभा चुनाव में वोट देंगे, जो सड़क बनवाने का लिखित आश्वासन देगा।
विज्ञापन


ऐर खरका टीकर का मार्ग करीब 15 किलोमीटर है। इस मार्ग में खरका, ददरी, कुरहना, धमनी, धरगुआ, करुई, रामनगर, इछौरा समेत एक दर्जन से ज्यादा गांव है और टीकर, ददरी, कुरहना जैसे बालू घाट है। जहां बड़ी संख्या में ट्रक व ट्रैक्टरों की आवाजाही रहती है, यह मार्ग सिंगल है। इसे सात साल पहले बनाया गया है। वाहनों की आवाजाही के चलते सड़क कुछ ही महीने में ध्वस्त हो गई है।
विज्ञापन


अब स्थिति यह है कि इस सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल है। यहां से बड़ी संख्या में बच्चे उरई व डकोर, कुसमिलिया आदि में पढ़ने जाते है। उन्हें ज्यादा परेशानी होती है। सबसे ज्यादा दिक्कत बीमार व महिलाओं को होती है। इस सड़क को बनवाने के लिए कई बार अनुरोध किया जा चुका है पर कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके के छत्रपाल राजपूत, भरत राजपूत, केशव प्रसाद, सगीर, रतन, मनोज कुमार, कैलाश राजपूत, मुन्ना, विजय, कल्लू, लखन राजपूत, पुष्पेंद्र आदि का कहना है कि विधानसभा चुनाव के पहले कुछ नेता वोट मांगने आए थे और सड़क बनवाने का आश्वासन दे गए थे। इसके बाद एक जनप्रतिनिधि भी गांव आए थे और सड़क की ध्वस्त हालत पर टिप्पणी करते हुए जल्द सड़क बनवाने का आश्वासन दे गए थे लेकिन अब तक सड़क नहीं बनाई गई है। इन ग्रामीणों का कहना है कि अब लोकसभा चुनाव में हम लोग उसी प्रत्याशी को वोट देंगे, जो इस सड़क को बनवाने का लिखित में आश्वासन देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed