फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   409 farmers returned 38 of the Samman Nidhi

409 किसानों ने लौटाए सम्मान निधि के 38 लाख

Wed, 03 Aug 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
409 farmers returned 38 of the Samman Nidhi
उरई। किसानों को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने के लिए चलाई जा रही किसान सम्मान निधि से जिले के किसान लाभांवित हो रहे हैं। इन किसानों में कई ऐसे भी थे जो आयकर श्रेणी में आने के बाद भी किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे थे। जानकारी होने पर विभाग ने ऐसे अपात्र किसानों को नोटिस जारी करके सम्मान निधि की राशि वापस करने के लिए कहा। इस पर 409 किसानों ने चेक के माध्यम से 38 लाख रुपये वापस कर दिए। हैं।
विज्ञापन

जिले में 217017 किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। जिले के 1730 किसान ऐसे भी थे जो आयकर श्रेणी में आने के बाद भी सम्मान निधि का लाभ ले रहे थे। जानकारी होने पर विभाग ने सम्मान निधि वापस करने के लिए नोटिस दिया गया। इनमें से कई किसान ऐसे भी हैं, जो सरकारी पेंशन का लाभ ले रहे थे। कई किसानों की तो पति और पत्नी दोनों के नाम से सम्मान निधि आ रही है। नोटिस जारी होने के बाद 409 किसानों ने चेक के माध्यम से सरकार का धन वापस कर दिया है। उप कृषि निदेशक एसके उत्तम ने बताया कि नोटिस जारी होने के बाद खुद किसान कार्यालय आकर रुपये चेक के माध्यम से वापस कर रहे हैं। किसानों को जल्दी से रुपये वापस कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

----------------
निधि वापस न करने पर होगी कार्रवाई
जिले में 1300 किसान ऐसे हैं जो सम्मान निधि का धन वापस करने में आनाकानी कर रहे हैं। कृषि विभाग ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया है। यदि ये किसान खुद सम्मान निधि वापस नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ आरसी जारी करके प्रशासन के माध्यम से वसूली कराई जाएगी। इस कार्रवाई में जो भी अतिरिक्त खर्च आएगा वह किसानों से ही वसूला जाएगा। कृषि विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि सम्मान निधि पाने वाले किसानों की पड़ताल कराई जा रही है। उसमें अपात्र किसानों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed