{"_id":"5c3ccf25bdec22735a79374e","slug":"400-million-met-for-badhal-orai-muhana-marg","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल उरई-मुहाना मार्ग के लिए मिले 40 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल उरई-मुहाना मार्ग के लिए मिले 40 करोड़
Mon, 14 Jan 2019 11:34 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
अधूरा पड़ा उरई मुहाना मार्ग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि सपा शासनकाल में करीब 127 करोड़ की लागत से उरई मुहाना फोरलेन का काम शुरू हुआ था। इसमें 23 किलोमीटर में एक तरफ डामरीकरण होना है, जबकि दूसरी ओर सीसी रोड बनाई जानी है। इसमें त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 51 करोड़ की लागत से काम शुरू कराया गया था। इसमें एक तरफ उरई से मुहाना की ओर से जाने वाली सड़क पर डामरीकरण होना था, जबकि मुहाना की ओर से आने वाली सड़क को सीसी बनाया जाना था। इसमें बजट के अनुसार काम हो गया था। लेकिन इसके बाद काम ठप हो गया था।
विज्ञापन
कई बार कहने के बावजूद धन आवंटित नहीं हो रहा था। इसके चलते लोग कई बार आंदोलन की धमकी दे चुके हैं। आएदिन इस मार्ग पर जाम की समस्या रहती है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि राज्य विकास योजना के तहत शासन ने 18 दिसंबर को चालीस करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। इसके चलते जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले एक तरफ डामरीकरण का अधूरा पड़ा काम पूरा करेंगे ताकि एक साइड क्लियर हो सके। इसके बाद यदि पैसा बचता है तो दूसरी तरफ की सीसी रोड का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जल्द ही शासन से शेष बजट की मांग की जाएगी ताकि जल्द निर्माण कार्य पूरा हो सके। मुहम्मदाबाद निवासी शशिकांत राजपूत का कहना है कि इस मार्ग पर काम शुरू होने से हम लोगों को बहुत राहत मिलेगी। क्योंकि आएदिन इस मार्ग पर धूल उड़ती रहती है। यही नहीं अक्सर जाम की समस्या से भी जूझना पड़ता है। उससे भी राहत मिलने की उम्मीद है। कुसमिलिया निवासी अरविंद का कहना है कि अब जब बजट मिल गया है तो विभाग को चाहिए कि जल्द काम शुरू कराए ताकि इस मार्ग पर होने वाले हादसों पर लगाम लग सके। साथ ही काम गुणवत्तापूर्ण व मानक के अनुसार हो, इसका भी ध्यान रखा जाए। उरई मुहाना फोरलेन का निर्माण करने वाली कार्यदाई संस्था एसएस इंफ्रो जोन लखनऊ के ठेकेदार को विभाग ने जल्द बुलाया है, ताकि मौके का निरीक्षण करने के बाद जल्द काम को शुरू कराया जा सके। ठेकेदार को अधूरा काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
कुसमिलिया व मुहम्मदाबाद में बनेंगे बाईपास
मुहम्मदाबाद। कुसमिलिया व मुहम्मदाबाद गांव से आबादी के चलते फोरलेन निकालने में परेशानी हो रही है। लिहाजा इन गांवों के बाहरी इलाके में बाईपास बनाए जाएंगे। इससे फोरलेन सीधी जाएगी, साथ ही गांव के अंदर होने वाले हादसों पर भी लगाम लगाई जा सकेगी। अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि करीब 18 करोड़ की लागत से बाईपास बनाए जाएंगे। मुहम्मदाबाद में बाईपास की लंबाई तीन से चार किलोमीटर होगी, जबकि कुसमिलिया में चार से पांच किलोमीटर के दायरे में बाईपास निकाला जाएगा।