फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   40 pipes kept in the field were burnt in a fire.

Jalaun News: आग लगने से खेत में रखे 40 पाइप जले

Wed, 24 Jun 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
40 pipes kept in the field were burnt in a fire.
फोटो-14-खेत में लगी आग। स्रोत-ग्रामीण
जालौन। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत लहचूरा के मजरा कोरीपुरा में खेत में लगी आग से किसान को नुकसान उठाना पड़ा। आग की चपेट में आने से खेत में सिंचाई के लिए रखे गए करीब 40 पाइप जलकर राख हो गए। घटना के बाद किसान ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कोरीपुरा निवासी किसान नरेंद्र पाल सिंह के खेत में सिंचाई के लिए पाइप रखे हुए थे। आरोप है कि पास के एक खेत में पराली और खेत की सफाई के लिए आग लगाई गई थी। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग फैलते हुए नरेंद्र पाल सिंह के खेत तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने खेत में रखे पाइपों को चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे आग को अन्य खेतों तक फैलने से रोका जा सका। किसान नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आग से उनके सिंचाई कार्य में उपयोग होने वाले लगभग 40 पाइप पूरी तरह जल गए हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर नुकसान का आकलन कराने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed