फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   38 candidates left the board exam on the second day

जालौन: दूसरे दिन 38 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा

Sat, 18 Feb 2023 06:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 18 Feb 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
38 candidates left the board exam on the second day
उरई। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दूसरे दिन भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शांतिपूर्वक तरीके से हुईं। 38 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

संगीत और कृषि जैसे विषयों की परीक्षाएं होने के कारण शुक्रवार को कम परीक्षार्थी पहुंचे। सुबह पहले पाली में इंटरमीडिएट संगीत गायन और वादन की परीक्षा हुई। इसमें कुल पंजीकृत 155 बच्चों के सापेक्ष 148 बच्चे परीक्षा देने पहुंचे। सात गैरहाजिर रहे। वहीं दूसरी पाली में हाईस्कूल संगीत गायन और इंटरमीडिएट सामान्य आधारित कृषि की परीक्षा हुई। इसमें कुल 747 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 716 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे और 31 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि शुक्रवार की परीक्षाएं शांतिपूर्वक निपट गई। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से परीक्षा व्यवस्था की निगरानी की गई। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा में किसी तरह की कोताही न बरते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed