फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   35 thousand rupees recovered in the name of shop allotment, clerk suspended

Jalaun News: दुकान आवंटन के नाम पर 35 हजार की वसूली, लिपिक निलंबित

Thu, 07 Aug 2025 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
35 thousand rupees recovered in the name of shop allotment, clerk suspended
कालपी। नगर पालिका में दुकानों के फर्जी आवंटन के नाम पर 35-35 हजार रुपये की वसूली का मामला तूल पकड़ गया है। ईओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने बुधवार को चर्चित लिपिक शिशुपाल यादव को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

मामले की शुरुआत उस वक्त हुई जब नगर के लगभग एक दर्जन लोगों ने आरोप लगाया कि टरननगंज बाजार में नगर पालिका द्वारा बनाई गई दुकानों के नाम पर उनसे 35-35 हजार रुपये की रसीदें काटी गईं, लेकिन न तो उन्हें दुकानें मिलीं और न ही पालिका के खाते में यह राशि जमा की गई। शिकायत मिलने पर जब मामले की जांच कराई गई तो सामने आया कि पालिका ने सिर्फ तीन दुकानें बनाई थीं, जबकि लगभग 15 लोगों को रसीदें काट दी गईं। इस खुलासे के बाद पालिका प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर प्रभारी लिपिक शिशुपाल यादव ने रसीद कट्टा चोरी होने की शिकायत कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई थी। बाद में राजस्व निरीक्षक ने संविदा कर्मी एजाज के खिलाफ रसीद कट्टा चोरी का मामला भी दर्ज कराया। रसीद लेकर भी दुकान न मिलने से नाराज लोगों ने संविदा कर्मी के साथ-साथ लिपिक शिशुपाल यादव को भी जिम्मेदार ठहराया और विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में लिपिक की कार्यशैली पर सवाल उठे और संबंधित अधिकारी ने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। बुधवार को पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने अधिशाषी अधिकारी अवनीश शुक्ला की सिफारिश पर शिशुपाल यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उन्हें कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। पालिका प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और पूरे प्रकरण की तह तक जाकर जिम्मेदारों पर आगे भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed