फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   34 lakh fine for excess mining of 3227 cubic meters

Jalaun News: 3227 घन मीटर अतिरिक्त खनन में 34 लाख जुर्माना

Wed, 21 Feb 2024 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 21 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
34 lakh fine for excess mining of 3227 cubic meters
उरई। प्रशासन की खनन टास्क फोर्स समिति की जांच में टीकर खदान पट्टा धारक द्वारा 3227 घन मीटर अतिरिक्त खनन होना पाया गया। इस पर समिति ने 34 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार पांडेय ने अवैध खनन रोकने के लिए समिति का गठन किया था। इसमें एसडीएम, सीओ ओर खनन अधिकारी को शामिल किया गया है। टीम ने छापा मारकर टीकर खदान में खनन किए जाने की जांच की। इस दौरान उरई के ग्राम टीकर में खदान में स्वीकृत पट्टा क्षेत्र से बाहर 3227 घन मीटर बालू मौरंग का अवैध खनन पाया गया।
विज्ञापन

डीएम ने टीकर खदान की जांच में अवैध खनन मिलने पर 34 लाख का जुर्माना लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि जनपद में किसी भी हाल में बालू-मौरंग के अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों और अवैध खनिज परिवहन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed