{"_id":"5c72e36bbdec2273a83baf04","slug":"31551033195-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालपी में जाम के झाम से फिर जूझे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालपी में जाम के झाम से फिर जूझे राहगीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। अधूरे हाईवे पर चल रहे सर्विस रोड के निर्माण की वजह से रविवार को हाईवे पर फिर से जाम लगा रहा। कोतवाली पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को एक साइड से निकलवाया। हाईवे के दोनों तरफ लगभग बीस किमी तक जाम की स्थिति बनी रही।
रविवार को हाईवे पर दिन भर जाम की स्थिति रही। वाहन रेंग रेंग कर हाईवे से निकल सके। बता दें कि हाईवे पर सर्विस रोड का निर्माण कार्य चल रहा है ऊपर से शनिवार की रात एक ट्रक हाईवे पर खराब हो गया। जिससे हालात और बदतर हो गए। शनिवार की रात से लगा जाम रविवार को भी जारी रहा। कोतवाली पुलिस जाम खुलवाने में लगी रही।
वाहनों को एक तरफ से अंदर के बाजार और स्टेशन के रास्ते से निकलवाया गया। हाईवे से उरई की तरफ से उसरगांव तक व कानपुर की तरफ भोगनीपुर तक लगभग बीस किमी जाम लगा रहा। रोजाना के जाम से अब लोग आजिज आ चुके हैं। एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि सर्विस रोड का कार्य पूरा होते ही जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।