{"_id":"5eb2fc8e8ebc3e90240f7694","slug":"3-sankrimit-refer-orai-news-knp5588345185","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों संक्रमित रेफर, 30 और सैंपल लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों संक्रमित रेफर, 30 और सैंपल लिए गए
विज्ञापन
उरई। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या आठ हो गई है। मंगलवार की देर रात आई रिपोर्ट में भाई बहन समेत तीन लोग और कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, उन्हें बुधवार को झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहीं इन लोगों से जुड़े तीस लोगों के सैंपल भी लिए गए।
बता दें कि डाक्टर और उनकी पत्नी के संक्रमित पाए जाने के बाद निजी नर्सिंग होम का ओटी मैनेजर, एक किराना दुकानदार और मुहल्ला कृष्णा नगर की एक बीमार महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद इनसे जुड़े लोगों की सैंपल जांच कराई गई तो महिला की नोएडा से लौटी बेटी (20) और बेटा (14) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके साथ निजी नर्सिंग होम में मुहल्ला वल्लभ नगर निवासी महिला जिसकी आपरेशन के बाद डिलीवरी हुई थी, उसके पति (28) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उसकी बजरिया में दुकान है। मंगलवार को पॉजिटिव पाए गए तीनों लोगों को बुधवार की दोपहर झांसी मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। इसके अलावा वल्लभ नगर निवासी युवक के कदौरा, कालपी से जुड़े रिश्तेदारों समेत 30 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
रिश्तेदार के सैंपल लिए, दुकान भी की सील
कदौरा। संक्रमित रिश्तेदार के संपर्क में आने की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में रिश्तेदार की किराना की दुकान को सील करते हुए परिवार के तीन सदस्यों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार को आई रिपोर्ट में वल्लभ नगर का एक व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया था। जिसकी पत्नी ने संक्रमित ओटी मैनेजर के अस्पताल में आपरेशन कराया था। उसी संक्रमित मरीज के रिश्तेदारों की दुकान कदौरा में भी है। इसकी जानकारी लगते ही नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंची और रिश्तेदार दंपति सहित तीन का स्वास्थ्य परीक्षण कर सैंपल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। रिश्तेदार की किराना की दुकान को भी सील कर दिया गया है। पूरे मोहल्ले को सैनेटाइज कराया गया है। लोगों को अनावश्यक घर से न निकलने की चेतावनी भी दी। ईओ ने बताया कि किराना व्यापारी 12 व 13 अप्रैल ये अपने रिश्तेदार से मिलने गए अस्पताल गए थे। इस कारण ही सतर्कता बरती जा रही है।