{"_id":"591c9b5d4f1c1b8b51f2404c","slug":"28-couples-vow-to-live-with-ditch","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 जोड़ों ने खाई साथ रहने की कसमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 जोड़ों ने खाई साथ रहने की कसमें
अमर उजाला जालौन
Updated Thu, 18 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह में जोड़ों को आशीर्वाद देते अतिथिगण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय पाल (धनगर) महासभा के तत्वावधान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन जमुना पैलेस जालौन रोड में किया गया। इसमें 28 जोडे़ रीति-रिवाज और रस्मों के साथ वैवाहिक बंधन में बंधे। मुख्य अतिथि ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। महासभा के पदाधिकारियों ने सभी जोड़ों को उपहार देकर विदाई दी और वर-वधुओं के सुखमय जीवन की कामना की।
महासभा का सातवां सामूहिक विवाह कार्यक्रम बुधवार को जमुना पैलेस में हुआ। सुबह 10 बजे घोड़ों पर सवार होकर 28 दूल्हों की बारात जमुना पैलेस पहुंची। मुख्य अतिथि जेपी धनगर राष्ट्रीय अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष कालीचरन पाल ने सभी वरों का द्वारचार कर तिलक किया। इसके बाद मंच पर सभी 28 वर, वधुओं ने एक दूसरे को जयमाला पहनाकर जीवन साथी बनाया। अलग-अलग मंडपों में ब्राह्मणों ने रीतिरिवाज के अनुसार वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ वैवाहिक रस्में पूरी कराईं।
अग्नि के सात फेरे लेकर जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाईं। शाम को विदाई की बेला में कन्या पक्ष व महासभा के पदाधिकारियों ने सभी जोड़ों को गृहस्थी के उपयोग में आने वाले उपहार देकर भीगीं पलकों के साथ विदाई दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि जिले मेें पाल महासभा द्वारा कराने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम बहुत ही प्रशंसनीय है। इससे समाज में दहेज के अभाव में बेटी के हाथ पीले न कर पाने वाले गरीब परिवारों को मदद मिलती है। इस दौरान महासभा केे अध्यक्ष कालीचरन पाल, पूर्व मंत्री श्रीरामपाल, चंदन सिंह, महेश सिंह, कुंअर सिंह, जसराम, मुकेश, राधेश्याम मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये जोडे़ एक दूजे केे हुए
राखी पाल ने किशनपाल, रचना ने मोनू, ममता ने मनोज कुमार, आरती ने अरविंद, रीना ने उमेश, कमला ने जगत सिंह, मानवती-वीरेश पाल, उमा-मोहित कुमार, शिवानी-प्रीतम सिंह, रीता-हरीकिशुन, रविता-खेमराज, रीता-इंद्रपाल, आराधना-अखिलेश, रंजना देवी-लाखन, सरिता-महावीर, नेहा-लक्ष्मीनायन, गायत्री-राजेश, रामजानकी-गंगाराम, रामश्री-रामबाबू, पूनम-संजय, प्रियंका-शैलेंद्र, आशा-अवध बिहारी, नीरज-विनोद, रमन-कप्तान, उमा-गोलू प्रसाद, राजेेंद्री-पुष्पेंद्र, गीता-राजकुमार व पूजा ने रविंद्र को वरमाला पहनाई।