फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   25 thousand prize money arrested with 8 cases of alcohol

25 हजार का इनामी वांछित 8 पेटी शराब संग गिरफ्तार

Wed, 18 Sep 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
25 thousand prize money arrested with 8 cases of alcohol
उरई। अवैध शराब के कारोबार के मामले में वांछित 25 हजार के इनामी को डकोर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने मध्यप्रदेश की निर्मित 8 पेटी शराब जिसकी कीमत लगभग 25 हजार रुपये बरामद की है। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये देने की घोषणा कर मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी डा. सतीश कुमार ने पुलिस कार्यालय में खुलासा करते हुए बताया कि डकोर कोतवाली पुलिस ने वांछित 25 हजार के इनामी ओंकार पुत्र जयचंद्र निवासी चिल्ली थाना राठ हमीरपुर को उरई राठ मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के बेतवा नदी के किनारे मंगलवार रात सवा नौ बजे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने मध्यप्रदेश की आठ पेटी में रखे 320 क्वार्टर कीमत लगभग 25 हजार रुपये की बरामद की।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि 20 जनवरी 2019 को डकोर के तत्कालीन कोतवाली प्रभारी बिनोद कुमार मिश्रा ने 240 पेटी शराब से भरे लोडर को मुहाना के पास से चेकिंग के दौरान पकड़ा था जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में उक्त अभियुक्त का नाम था। तभी से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के लिए एएसपी डाक्टर अवधेश सिंह व सीओ संतोष कुमार के निर्देशन में डकोर कोतवाली प्रभारी बीएल यादव, उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह, मदनपाल को लगाया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देर रात गिरफ्तार लिया। पकड़े गए अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह अन्य प्रांतों से शराब लाकर मिलावट करके जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में बिक्री करते थे। मुहाना निवासी वीरसिंह के एक आदमी ने उसे आठ पेटी शराब बेचने के लिए दी थी। जिसको बेचने के लिए पार्टी का इंतजार कर रहा था। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्त पर डकोर कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed