फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun Lover with a bounty of 25 thousand arrested for murdering a woman he had pushed her into  lake

Jalaun: महिला की हत्या में 25 हजार का इनामी प्रेमी गिरफ्तार, नशे की हालत में झील में दिया था धक्का, पढ़ें मामला

Thu, 10 Jul 2025 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 10 Jul 2025 01:18 AM IST
सार

Jalaun News: आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली के एक होटल में काम करता है।  इससे पूर्व जब वह गांव में रहता था, तब उसने ऋषि तिवारी के बच्चों को लगभग दो साल तक ट्यूशन पढ़ाया था। उसी समय वह ऋषि की पत्नी पुष्पा से संपर्क में आ गया था।

विज्ञापन
Jalaun Lover with a bounty of 25 thousand arrested for murdering a woman he had pushed her into  lake
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड में महिला की हत्या कर शव झील में फेंकने के मामले में एक माह से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी को कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सातमील के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा कि महिला के साथ रहने के दबाव में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। डकोर थाना क्षेत्र निवासी ऋषि तिवारी ने बीती 10 जून को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

इसमें बताया था कि उनकी पत्नी पुष्पा तिवारी जालौन से डकोर ससुराल जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन नौ जून को उसके पास उत्तराखंड पुलिस का फोन आया था कि उसका शव झील में मिला है। इससे पूर्व सात जून को पत्नी ने फोन कर बताया था कि अभिषेक उसकी हत्या कर सकता है। इस मामले में आरोपी तभी से फरार था। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन

लगभग दो साल तक पढ़ाया था ट्यूशन
मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे कोतवाल अजीत सिंह को सूचना मिली कि आरोपी सातमील के पास कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली के एक होटल में काम करता है।  इससे पूर्व जब वह गांव में रहता था, तब उसने ऋषि तिवारी के बच्चों को लगभग दो साल तक ट्यूशन पढ़ाया था।

दोनों ने पी थी शराब
उसी समय वह ऋषि की पत्नी पुष्पा से संपर्क में आ गया था। पुष्पा दो महीनों से फोन कर उसके साथ चलने की जिद कर रही थी। पुष्पा के शादीशुदा होने के कारण वह इन्कार कर रहा था। इसके बाद भी वह दिल्ली आ गई तो उसने छुटकारा पाने की साजिश रच ली। वह उसके साथ घूमने के बहाने उत्तराखंड गया। जहां देहरादून, ऋषिकेश और मसूरी होते हुए पांच जून को नैनीताल पहुंचा। अगले दिन छह जून की शाम को वह भीमताल पहुंच गए। एक होटल में कमरा किराये पर लिया। उसी रात दोनों ने मिलकर शराब पी।

विज्ञापन

पुष्पा को झील में दे दिया धक्का
नशे की हालत में पुष्पा पति को फोन कर बच्चों से बात कराने की जिद करने लगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। रात लगभग एक बजे वह पुष्पा को झील की सीढ़ियों तक टहलाने के लिए ले गया। वहां पर विवाद और बढ़ गया। उसने नशे की हालत में पुष्पा को झील में धक्का दे दिया। पुष्पा छटपटाई, तो उसकी टी शर्ट उसके हाथ में आ गई। पुष्पा की मौत हो गई है, तो वह वहां से निकल आया। कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अभिषेक श्रीवास्तव को कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed