फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   22 came in the complete solution day, not a single

संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 22 में, एक भी नहीं निपटी

Tue, 02 Feb 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
22 came in the complete solution day, not a single
कोंच। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम अशोक कुमार ने पिछले संपूर्ण समाधान दिवसों की लंबित पड़ी समस्याओं को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर अगर इनका समाधान नहीं हुआ तो डीएम को रिपोर्ट दे दी जाएगी।
विज्ञापन

तहसील सभागार में फरवरी माह का पहला संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम अशोक कुमार की अध्यक्षता व सीओ राहुल पांडेय तथा तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान महज 22 शिकायतें आईं। इनमें एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। ग्राम ब्यौना रियासत के मुकेश दुबे, थानसिंह, आदि ने कोटेदार की शिकायत करते हुए कोटेदार की शिकायत की। पीपरी कलां की महिलाओं ने आवास योजना से वंचित करने की शिकायत की। इस दौरान आपूर्ति निरीक्षक मनोज तिवारी, बीईओ विजयबहादुर सचान, मंडी सचिव मलखानसिंह, सीडीपीओ वंदना वर्मा, एसडीओ विद्युत गौरव कुमार, बीडीओ कोंच शुभम बरनबाल, बीडीओ नदीगांव दीपक यादव आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, कालपी में एसडीएम जयेंद्र कुमार की अध्यक्ष्ता व सीओ आरपी सिंह की मौजूदगी में तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस में 93 प्रार्थनापत्र आए। जिसमें दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। अवैध कब्जे की शिकायतें छाई रही। इस दौरान तहसीलदार शशिविंद द्विवेदी, कदौरा ईओ सुनील कुमार, पीडब्लूडी के अवर अभियंता बृजेंद्र कुमार, जल संस्थान के अवर अभियंता एसपी सिंह. पूर्ति निरीक्षक अजीत कुमार, कदौरा, कालपी, चुर्खी के थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार उरई सदर तहसील सभागार में मंगलवार को सम्र्पूण समाधान दिवस का आयोजन एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, एएसपी डॉ अवधेश बहादुर सिंह, तहसीलदार कर्मवीर सिंह की उपस्थिति में किया गया। अलग अलग मामलों में 68 शिकायतें आईं। एडीएम ने फरियादियों की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद मौके पर ही छह फरियादियों को निस्तारण किया गया। उन्हें शेष शिकायतों के निस्तारण को गुणवत्ता के आधार पर करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed