फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   21 people reported for lockdown violation

लॉकडाउन के उल्लंघन में दस लोगों पर रिपोर्ट

Sun, 05 Apr 2020 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
21 people reported for lockdown violation
जालौन/उरई। नगर क्षेत्र के बाद अब पुलिस की नजर ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर है। सुढ़ार सालाबाद में लॉक डाउन का उल्लंघन करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ लिया जबकि पांच लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। डकोर कोतवाली पुलिस ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं उरई व कालपी कोतवाली में भी एक-एक मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉक डाउन घोषित किया गया है। इसके बावजूद लोगों की आदतों में सुधार नहीं आ रहा है। अभी तक नगर क्षेत्र में लॉक डाउन के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। अब पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी नजर दौड़ाई है। कोतवाल एसके सिंह को सूचना मिली कि ग्राम सुढ़ार सालाबाद में कुछ लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर गलियों में घूम रहे हैं। मौके पर पहुंचे एसआई शफीक अहमद को देखकर भगदड़ मच गई। पुलिस ने रविंद्र सिंह, सत्यनारायण, देशराज, अंशुल व राजू को पकड़ लिया।
विज्ञापन

जबकि 5 लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने सभी के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया। पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई से लोगों में भय भी है। ऐसा ही नजारा रविवार की सुबह देखने को मिला। तहसील रोड पर जा रहे बाइक सवार ने जब पुलिस की गाड़ी को आता देखी तो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में जा घुसा। पुलिस ने उसे हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डकोर कोतवाल बीएल यादव ने बताया कि कहटा गांव के लेखपाल रामदास की तहरीर पर कहटा स्कूल में ठहरे रामविलास पुत्र रामगोपाल निवासी व आठ अन्य लोगों पर लॉक डाउन का उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। वहीं शहर कोतवाल शिवगोपाल वर्मा ने बताया लॉकडाउन का उल्लंघन के आरोप में राजेश वर्मा पुत्र मोहन लाल निवासी लहारिया पुरवा पर मामला दर्ज कर लिया है वहीं कालपी पुलिस ने इकबाल पुत्र हनीफ निवासी रामचबूतरा के खिलाफ उल्लंघन का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed