फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   मतदान कर्मियों को पंप संचालक ने दौड़ाया, हंगामा

मतदान कर्मियों को पंप संचालक ने दौड़ाया, हंगामा

Mon, 29 Apr 2019 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
मतदान कर्मियों को पंप संचालक ने दौड़ाया, हंगामा
कोंच (जालौन)। प्रशासन की ओर से दी गई पर्ची पर डीजल न देने पर पंप संचालक और पोलिंग पार्टी के कर्मियों के बीच जमकर झड़प हुई। मामला धक्की मुक्की तक पहुंचा तो पंप संचालक ने अपने साथियों के साथ लोहे की राड लेकर मतदान कर्मियों को दौड़ा लिया। सूचना पाकर फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। कर्मचारियों ने पंप संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी का कहना है कि फिलहाल कर्मियों की बस में डीजल डलवाकर उसे रवाना कर दिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार की दोपहर उरई से रवाना हुई पोलिंग पार्टियां बस से कोंच तहसील क्षेत्र के पोलिंग स्टेशनों के लिए निकलीं। इन बसों को डीजल भरवाना था। जिला प्रशासन की ओर से इन्हें कार्तिक पेट्रोल पंप की पर्चियां दी गई थीं। इन पर्चियों में तारीख 26 अप्रैल लिखा होने के कारण डीजल टैंक के कर्मचारियों ने डीजल देने से मना कर दिया। जिसे लेकर बसों में बैठे मतदान अधिकारियों और पंप कर्मचारियों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते उनके बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि पंप संचालक अभिषेक तरसौलिया ने पंप कर्मियों के साथ मिलकर मतदान कर्मियों को दौड़ा लिया। इन कर्मियों में कुछ महिलाएं भी थी, जिससे वहां चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जैसे तैसे मामला शांत कराया। मतदान अधिकारियों सतीश, मोहम्मद मुद्दी आजम, बस ड्राइवर प्रह्लाद सिंह समेत कई मतदान अधिकारियों ने पंप संचालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है, इसके अलावा उन्होंने जिला निर्वाचन कार्यालय को भी अवगत कराया है। मतदान अधिकारियों का कहना है कि उन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पर्चियां उपलब्ध कराईं गईं थीं लेकिन पंप संचालक ने न केवल डीजल देने से मना किया बल्कि उनके साथ अभद्रता भी की है। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed