फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ट्रेनों में आरक्षण फुल, होली में घर जाने की टेंशन

ट्रेनों में आरक्षण फुल, होली में घर जाने की टेंशन

Mon, 18 Mar 2019 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों में आरक्षण फुल, होली में घर जाने की टेंशन
उरई। होली को लेकर ट्रेनों में आरक्षण फुल चल रहा है। यात्रियों को न तो मुंबई से आने को जगह मिल रही है और न ही मुंबई तरफ जाने को जगह मिल रही है। इस ट्रैक की 70 फीसदी ट्रेनें मुंबई जाती है। जिनमें किसी में भी मार्च महीने में आरक्षण नहीं मिल रहा है। अप्रैल में भी कुछ ट्रेनों में आरक्षण मिल भी रहा है तो वह 10 अप्रैल के बाद मिल रहा है। कई ट्रेनें तो मई तक के लिए फुल हो गई हैं।
विज्ञापन


लखनऊ से मुंबई जाने वाली 12108 दस अप्रैल तक फुल है। कुशीनगर एक्सप्रेस में 10 अप्रैल के बाद आरएसी मिल रही है। साप्ताहिक सुल्तानपुर मुंबई एक्सप्रेस भी फुल चल रही है। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली 12541-42 में तो 20 अप्रैल तक वेटिंग भी नहीं मिल रही है। उद्योग नगरी एक्सप्रेस भी मार्च में फुल है और अप्रैल में कुछ ही दिन फुल होने से शेष बचे हैं।
विज्ञापन


गोरखपुर बांद्रा, गोरखपुर कुर्ला, गोरखपुर पनवेल जैसी साप्ताहिक ट्रेनों में भी यात्रियों को जगह नहीं मिल रही है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति पुष्पक एक्सप्रेस की है। इसमें तो 30 अप्रैल के बाद भी रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है। इसके अलावा कानपुर बलसाड़ उद्योगकर्मी व साबरमती एक्सप्रेस भी फुल चल रही हैं। ऐसे में बुकिंग काउंटर पर रिजर्वेशन कराने जाने वाले यात्रियों को काउंटर पर बैठे क्लर्क तत्काल का ही विकल्प अपनाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला तुलसीनगर निवासी कालका प्रसाद का कहना है कि उनके रिश्तेदारों ने होली पर मुंबई बुलाया है। कई बार स्टेशन पर जा चुके हैं लेकिन हर बार वेटिंग ही बताई गई। पहले उम्मीद थी कि रेलवे कुछ होलीडे स्पेशल ट्रेनें चलाएगा लेकिन अब तक होली डे स्पेशल ट्रेन इस रूट के लिए घोषित नहीं हुई है। ऐसे में यह सोचकर परेशान है कि कैसे होली के त्योहार पर मुंबई जा सकेंगे।


मुहम्मदाबाद गांव के शांति स्वरूप वर्मा का कहना है कि अहमदाबाद जाना था लेकिन होली पर ट्रेनें फुल चल रही हैं। बगैर रिजर्वेशन के कैसे मुंबई तक जाएंगे। यह सोचकर परेशान है। इस रूट से सिर्फ एक ही ट्रेन अहमदाबाद जाती है, उनके साथ पत्नी व बच्चों को भी जाना है। उनका कहना है कि अकेले जाना होता तो चले जाते, लेकिन परिवारीजनों के साथ जाना है, इसलिए परेशान हैं कि कैसे जा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed