फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   सबसे बड़ा धर्म है मानवता

सबसे बड़ा धर्म है मानवता

Mon, 18 Mar 2019 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
सबसे बड़ा धर्म है मानवता
माधौगढ़ (जालौन)। गोहन में आयोजित चौथे वार्षिक संत निरंकारी समागम में आगरा जोन की जोनल इंचार्ज बहन कांता महेंद्र जी ने बताया कि सबसे बड़ा धर्म मानवता का है और हमें जग में इस उजाले को फैलाना है। परमात्मा सर्वत्र है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन भक्ति का सलीका सेवा सिमरन और सत्संग के रूप में बताते हैं। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ा सुख अपने जीवन का लक्ष्य पा लेना है। निरंकारी मिशन का उद्देश्य प्यार नम्रता और सहनशीलता फैलाना है। हम सभी को सद्गुरु से मानवता की सीख लेनी है। काम, क्रोध लोभ, मोह को त्याग करना सबसे बड़ा त्याग है और गृहस्थ जीवन में रहकर ही हमें भक्ति करनी है।
विज्ञापन


निरंकारी मिशन का ज्ञान वही ज्ञान है जो श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया। आज वही ज्ञान सारी दुनिया को माता सुदीक्षा जी प्रदान कर रही है। कार्यक्रम में कानपुर, झांसी, कन्नौज, भिंड, फफूंद, उरई, जालौन, इटावा, औरैया,मैनपुरी आदि कई जिलों की संगतों ने समागम में पहुंचकर सदगुरु से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान अनुयायियों के अलावा कानपुर से आए डा. राज श्रीवास्तव मौजूद रहे। सत्संग आयोजक नीलेंद्र राजावत ने आभार जताया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed